नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
September 19, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मोदी जी के जन्मदिन पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कराया सुंदरकांड पाठ

1 min read

मोदी जी के जन्मदिन पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कराया सुंदरकांड पाठ

 

*मोदी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग, तपस्या और समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल : कपिल देव अग्रवाल*

 

मुजफ्फरनगर, 17 सितंबर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं विश्व के लोकप्रिय नेताओं में अग्रणी आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं मुजफ्फरनगर सदर विधायक श्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा आशीर्वाद बैंकट हॉल में सुंदरकांड पाठ का आयोजन कराया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की गई।

 

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण, सेवा, अनुशासन और संकल्प की ऐसी प्रेरणादायी यात्रा है, जिसने करोड़ों देशवासियों को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा दी है। एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुई उनकी यात्रा आज देश के प्रधानमंत्री के रूप में निरंतर राष्ट्रसेवा का उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।

 

उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालने से लेकर आज तक श्री नरेंद्र मोदी जी का सार्वजनिक जीवन निरंतर सेवा और परिश्रम की यात्रा रहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने लगभग 13 वर्षों तक राज्य के विकास एवं जनकल्याण के लिए कार्य किया। इसके बाद वर्ष 2014 में देश की जनता ने उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में सेवा का अवसर दिया।

 

श्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने जीवन में राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनका समर्पण ऐसा है कि उन्होंने एक-एक दिन और एक-एक क्षण देशहित के लिए समर्पित किया है। उनके सार्वजनिक जीवन में बिना एक भी छुट्टी लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प और कार्यशैली प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का विषय है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के लिए पद कोई व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि देश की 140 करोड़ जनता की सेवा का माध्यम है। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में हो या प्रधानमंत्री के रूप में, उन्होंने हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, परिश्रम और समर्पण के साथ निभाया है।

 

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का व्यक्तित्व प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका जीवन हमें सिखाता है कि यदि संकल्प राष्ट्रहित का हो और लक्ष्य जनसेवा का हो, तो कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर आगे बढ़ा जा सकता है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा और जनकल्याण के संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी भावना के साथ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे एक माह तक सेवा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान जनसेवा, जनकल्याण, सामाजिक सरोकार एवं जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

 

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का जीवन हम सभी को राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ निरंतर सेवा करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं ऊर्जावान जीवन की कामना करते हुए कहा कि देश को उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन का लाभ निरंतर मिलता रहे।

 

सुंदरकांड पाठ के अवसर पर पार्टी के समस्त सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon