नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
September 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल सहारनपुर एवं जिलाधिकारी ने आज शुकतीर्थ धाम में निर्माणाधीन टी0एफ0सी 0 एवं पार्किंग स्थल के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

1 min read

मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल सहारनपुर एवं जिलाधिकारी ने आज शुकतीर्थ धाम में निर्माणाधीन टी0एफ0सी 0 एवं पार्किंग स्थल के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

________________________

 

मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल सहारनपुर एवं जिलाधिकारी की अध्यक्षता ग्राम पंचायत चौरावाला विकासखंड मोरना में ग्राम चौपाल का आयोजन कर ग्राम वासियों की सुनी, समस्याएं, संबंधित को निस्तारण के दिए निर्देश।

______________________

मुजफ्फरनगर, 22 सितंबर

2026 मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल, डॉ. रूपेश कुमार ने आज जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा के साथ शुकतीर्थ धाम में निर्माणाधीन टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर (TFC) एवं पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी जानसठ ने मंडलायुक्त को टीएफसी के निर्माण कार्य तथा शुकतीर्थ धाम में श्रद्धालुओं के लिए विकसित की जा रही जन-सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। मंडलायुक्त ने कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में केवल उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का ही उपयोग किया जाए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कार्यों की गति बढ़ाकर समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश भी दिए।

इसके पश्चात, मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार एवं जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा की संयुक्त अध्यक्षता में विकासखंड मोरना की ग्राम पंचायत चौरावाला में ‘ग्राम चौपाल’ का आयोजन किया गया। चौपाल में अधिकारियों ने सीधे ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके त्वरित व पारदर्शी निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने समृद्धि केंद्र में एक ही छत के नीचे दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य नागरिक सुविधाओं की समीक्षा भी की। मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें।

 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, उप जिलाधिकारी जानसठ रश्मि लांबा, तहसीलदार जानसठ, जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान श्री शाहिद सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon