रावण दहन और दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का सिटी कप्तान अमृत जैन ने स्थलीय निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश
1 min read
रावण दहन और दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का सिटी कप्तान अमृत जैन ने स्थलीय निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर 16 अक्टूबर प्राप्त समाचार के अनुसार
आगामी दशहरा पर्व एवं रावण दहन के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 16.10.2026 को पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर श्री अमृत जैन द्वारा नुमाइश ग्राउंड स्थित रावण दहन स्थल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा रावण दहन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्गों, पार्किंग व्यवस्था तथा अग्निशमन संबंधी सुरक्षा उपायों का जायजा लिया गया। इस दौरान दशहरा पर्व एवं रावण दहन आयोजन समिति के पदाधिकारियों से वार्ता कर आयोजन की तैयारियों, संभावित भीड़ एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा आपसी समन्वय स्थापित कर सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को दशहरा पर्व एवं रावण दहन के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता, सुचारु यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही आयोजन समिति के पदाधिकारियों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस एवं प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने हेतु कहा गया। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली नगर श्री बृजेश शर्मा, यातायात पुलिस एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा आगामी दशहरा पर्व एवं रावण दहन को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।


