नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
October 16, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुजफ्फरनगर यातायात पुलिस के 03 उपनिरीक्षकों की निरीक्षक पद पर पदोन्नति


मुजफ्फरनगर यातायात पुलिस के 03 उपनिरीक्षकों की निरीक्षक पद पर पदोन्नति, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चौबे द्वारा पुलिस कार्यालय में स्टार लगाकर दी गई बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

मुजफ्फरनगर 16 अक्टूबर प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद मुजफ्फरनगर में यातायात पुलिस में नियुक्त 03 उपनिरीक्षकों की निरीक्षक पद पर पदोन्नति होने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 16.10.2026 को पुलिस कार्यालय, मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चौबे द्वारा पदोन्नत पुलिसकर्मियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नति की बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पदोन्नत पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि पदोन्नति न केवल उनकी कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत एवं सेवाभाव का सम्मान है, बल्कि यह उनके कंधों पर बढ़ी हुई जिम्मेदारियों का भी प्रतीक है। उन्होंने सभी को भविष्य में भी पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं समर्पण भाव के साथ अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करने तथा आमजन के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने हेतु प्रेरित किया।

 

साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी पदोन्नत पुलिसकर्मियों से यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

 

*निरीक्षक पद पर पदोन्नत पुलिसकर्मियों का विवरण—*

*1.* श्री तरुण कुमार

*2.* श्री पुष्पेन्द्र कुमार धारीवाल

*3.* श्री महेश कुमार

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon