नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
November 3, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

आमीन पठान बने जिला अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी मानवाधिकार विभाग रायबरेली

1 min read

आमीन पठान बने जिला अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी मानवाधिकार विभाग रायबरेली

 

रायबरेली। कांग्रेस कमेटी के विधि एवं मानवाधिकार विभाग में आमीन पठान को रायबरेली का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं अतुल कुमार शर्मा को प्रदेश सचिव तथा सतीश यादव को शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों से कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा और मजबूती आने की उम्मीद है।

आमीन पठान का संगठनात्मक सफर छात्र राजनीति से शुरू होकर युवा कांग्रेस तक रहा है। वे पूर्व में NSUI रायबरेली के अध्यक्ष तथा NSUI उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं। इसके बाद वे निर्वाचित अध्यक्ष, युवा कांग्रेस रायबरेली रहे। साथ ही उन्होंने नगर पालिका परिषद चुनाव में सुल्तानपुर के प्रभारी के रूप में भी संगठन की जिम्मेदारी निभाई। उनके इसी अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें मानवाधिकार विभाग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अपनी नियुक्ति पर आमीन पठान ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम जी, सांसद श्री के. एल. शर्मा जी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ जी तथा प्रदेश अध्यक्ष, विधि एवं मानवाधिकार विभाग श्री आसिफ रिज़वी ‘रिंकू’ जी का हृदय से धन्यवाद किया।

आमीन पठान ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। मानवाधिकार विभाग के माध्यम से आम नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना, जरूरतमंदों और पीड़ितों की आवाज उठाना, सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना तथा अन्याय के विरुद्ध लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और संविधान के मूल्यों के अनुरूप कार्य करते हुए रायबरेली में संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा। आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

अतुल कुमार शर्मा को प्रदेश सचिव तथा सतीश यादव को शहर अध्यक्ष बनाए जाने पर भी आमीन पठान ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी आपसी समन्वय और समर्पण के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

आमीन पठान ने कहा कि यह नियुक्ति उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि जनता की सेवा, मानवाधिकारों की रक्षा और संगठन के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है। वे कांग्रेस नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरते हुए रायबरेली की जनता के हितों के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

More Stories

Right Menu Icon