नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
November 3, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

एमडीए द्वारा निर्मित: शुक्रताल में आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुलिस कंट्रोल रूम का जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने किया भव्य शुभारंभ।

1 min read

एमडीए द्वारा निर्मित: शुक्रताल में आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुलिस कंट्रोल रूम का जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने किया भव्य शुभारंभ।

शुक्रताल मुजफ्फरनगर 3 नवंबर प्राप्त समाचार के अनुसार मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर की उपाध्यक्ष आईएएस श्रीमती प्रणता राय की प्रेरणा और निर्देशन में निर्मित किए गए इस भव्य पुलिस कंट्रोल रूम भवन का आज

*जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय द्वारा थाना भोपा क्षेत्रान्तर्गत शुक्रताल में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम का विधिवत उद्घाटन किया गया।*

 

*श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई स्थापना।*

 

*कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी, वायरलेस संचार व्यवस्था एवं 24×7 पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।*

 

*प्राथमिक उपचार हेतु फर्स्ट एड किट, आपातकालीन परिस्थितियों के लिए इमरजेंसी लाइट एवं अग्निशमन उपकरण सहित आवश्यक जीवनरक्षक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।*

जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से थाना भोपा क्षेत्रान्तर्गत स्थित प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल शुक्रताल में आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुलिस कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसी क्रम में आज दिनांक 03.11.2026 को जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी भोपा श्री राधारमण सिंह, थाना प्रभारी भोपा श्री आशुतोष कुमार सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण तथा अन्य संभ्रान्त लोग उपस्थित रहे।

कंट्रोल रूम में क्षेत्र की सतत निगरानी हेतु सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है, जिससे महत्वपूर्ण स्थानों एवं आवागमन वाले क्षेत्रों पर नजर रखी जा सकेगी। साथ ही पुलिस एवं संबंधित इकाइयों के मध्य त्वरित सूचनाओं के आदान-प्रदान एवं बेहतर समन्वय हेतु वायरलेस संचार व्यवस्था स्थापित की गई है तथा कंट्रोल रूम में 24×7 पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। इसके अतिरिक्त किसी भी आकस्मिक दुर्घटना अथवा आपातकालीन परिस्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्राथमिक उपचार के लिए फर्स्ट एड किट, इमरजेंसी लाइट एवं अग्निशमन उपकरण सहित आवश्यक जीवनरक्षक एवं सुरक्षा संबंधी उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालुओं एवं आमजन को प्राथमिक सहायता प्रदान करने तथा आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर अधिकारीगण द्वारा कंट्रोल रूम में उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि कंट्रोल रूम का संचालन पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ किया जाए, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से क्षेत्र की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अप्रिय घटना अथवा आपात सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिस इकाइयों से समन्वय स्थापित कर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही कंट्रोल रूम में उपलब्ध सभी संचार, प्राथमिक उपचार एवं सुरक्षा उपकरणों को सदैव क्रियाशील एवं उपयोग के लिए तैयार रखा जाए।

पुलिस कंट्रोल रूम की स्थापना से शुक्रताल क्षेत्र में सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon