नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
November 3, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर सूरज कुमार राय ने यातायात माह का किया जोरदार शुभारंभ: जागरूकता वाहन को भी किया रवाना

1 min read

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर सूरज कुमार राय ने यातायात माह का किया जोरदार शुभारंभ: जागरूकता वाहन को भी किया रवाना। मुजफ्फरनगर 3 नवंबर प्राप्त समाचार के अनुसार *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में दीप प्रज्वलित कर यातायात माह नवम्बर–2026 का किया गया शुभारंभ, यातायात जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।*

*पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की दिलाई गई शपथ।*

*यातायात माह के दौरान जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जाएगा।*

आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने, सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने तथा सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष नवम्बर माह को यातायात माह के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में आज दिनांक 03.11.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर में *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय* द्वारा *यातायात माह नवम्बर–2026* का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महोदय द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं आमजन को विजुअल्स के माध्यम से यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित वाहन संचालन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया गया। तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा के प्रति सजग एवं जिम्मेदार रहने की शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत महोदय द्वारा यातायात जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह वाहन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक करेगा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चौबे, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री राजू कुमार साव, क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुनील कुमार, क्षेत्राधिकारी खतौली श्रीमती रूपाली राव, प्रतिसार निरीक्षक श्री ऊदल सिंह, प्रभारी यातायात श्री राकेश सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा बहुमूल्य मानव जीवन की सुरक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि स्वयं एवं दूसरों के जीवन की सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक नागरिक को यातायात नियमों के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार बनना होगा, तभी सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। इसके साथ ही महोदय द्वारा आमजन से अपील की गई कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाएं तथा गलत दिशा में वाहन संचालन से बचें। साथ ही यातायात संकेतों एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें।

*यातायात माह में जागरूकता एवं प्रवर्तन की दोहरी रणनीति*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि यातायात माह नवम्बर–2026 के दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जागरूकता एवं प्रवर्तन की दोहरी रणनीति अपनाई जाएगी। इसके अंतर्गत एक ओर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर वाहन चालकों, छात्र-छात्राओं एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा, वहीं दूसरी ओर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाकर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी, जिससे जनपद में सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

*यातायात माह के दौरान आमजन को सड़क दुर्घटना पीड़ितों की सहायता एवं उपचार से संबंधित केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।*

पीएम राहत (PM-RAHAT) योजना:-* सड़क दुर्घटना में घायल पात्र व्यक्तियों को निर्धारित शर्तों के अंतर्गत अधिकतम ₹1.5 लाख तक का कैशलेस उपचार दुर्घटना की तारीख से अधिकतम 7 दिनों तक उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। इसका उद्देश्य दुर्घटना के उपरांत गोल्डन ऑवर में घायलों को समय से चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना है।

राह-वीर (Rah-Veer) योजना:-* सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की तत्काल सहायता कर उसे समय से अस्पताल पहुंचाने वाले पात्र नेक मददगारों को निर्धारित प्रक्रिया एवं पात्रता के अनुसार प्रति घटना ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान है। इसका उद्देश्य आमजन को दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए प्रोत्साहित करना एवं मानवीय संवेदनशीलता को बढ़ावा देना है।

इसके अतिरिक्त दुर्घटना की स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने एवं पुलिस-एम्बुलेंस समन्वय के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 के उपयोग के संबंध में भी आमजन को जागरूक किया जाएगा।

*यातायात माह नवम्बर–2026 के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली प्रमुख गतिविधियां*

शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम: जनपद के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही निबंध, चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता अभियान: प्रमुख चौराहों, तिराहों, बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा, गलत दिशा में वाहन न चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित स्थलों पर विशेष निगरानी: जनपद के दुर्घटना संभावित स्थलों एवं ब्लैक स्पॉट का चिह्नांकन कर आवश्यक सतर्कता एवं निगरानी रखी जाएगी। साथ ही संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाने हेतु आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे।

विशेष प्रवर्तन अभियान: ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन संचालन, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने एवं नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाकर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

व्यावसायिक एवं सार्वजनिक परिवहन के चालकों को जागरूक करना: व्यावसायिक एवं सार्वजनिक परिवहन के वाहन चालकों को सुरक्षित वाहन संचालन, निर्धारित गति सीमा एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया जाएगा।

दुर्घटना पीड़ितों की सहायता के प्रति जागरूकता: सड़क दुर्घटना में घायलों की तत्काल सहायता, गोल्डन ऑवर के महत्व, पीएम राहत योजना एवं राह-वीर योजना के संबंध में आमजन को जागरूक किया जाएगा, ताकि दुर्घटना पीड़ितों को समय से आवश्यक सहायता एवं उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

मुजफ्फरनगर पुलिस की अपील*

मुजफ्फरनगर पुलिस समस्त जनपदवासियों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं एवं दूसरों का जीवन सुरक्षित रखने के लिए करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करने के लिए सदैव तत्पर रहें। किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दें।

*”सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा”*

*आपकी थोड़ी सी सावधानी किसी का जीवन बचा सकती है। यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों का जीवन भी सुरक्षित बनाएं।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon