नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
November 7, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

दिव्यांगजनों द्वारा स्वनिर्मित आकर्षक हस्तशिल्प, कलाकृतियों, दीपों, मोमबत्तियों एंव विविध उत्पादों के प्रदर्शन एवं विक्रय हेतु हुनर हाट-दीपावली मेले का भव्य आयोजन 

1 min read

दिव्यांगजनों द्वारा स्वनिर्मित आकर्षक हस्तशिल्प, कलाकृतियों, दीपों, मोमबत्तियों एंव विविध उत्पादों के प्रदर्शन एवं विक्रय हेतु हुनर हाट-दीपावली मेले का भव्य आयोजन

=====================

मुजफ्फरनगर 6 नवंबर प्राप्त समाचार के अनुसार नुमाईश ग्राउण्ड मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित राज्यनिधि योजनान्तर्गत दिव्यांगजनों द्वारा स्वनिर्मित आकर्षक हस्तशिल्प, कलाकृतियों, दीपों, मोमबत्तियों एंव विविध उत्पादों के प्रदर्शन एवं विक्रय हेतु हुनर हाट-दीपावली मेला का आयोजन किया गया। हुनर हाट एवं दीपावली मेला का आयोजन नींव शक्ति संस्था एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा किया गया। हुनर हाट एवं दीपावली मेले में जनपद के विभिन्न स्वैच्छिक संगठनों आशादीप धर्मार्थ सेवा समिति, मुजफ्फरनगर, चौ० धर्मवीर सिंह मेमोरियल शिक्षा समिति, दिव्यांग एकता यूनियन, आधार शिला, खतौली, खादी ग्रामोद्योग विभाग, पिछडा वर्ग कल्याण विभाग आदि द्वारा 25 स्टाल लगाये गये।

माननीय राज्य मंत्री जी ने आज धनतेरस पर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि आगामी दीपावली पर्व पूरे देश में मनाने वाले हैं, दीपावली की भी बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि हुनर हॉट दीपावली मेला पर दिव्यांग जनों ने विभिन्न स्टालों के माध्यम से अपने-अपने हुनर को प्रस्तुत किया जिसका अवलोकन किया। दिव्यांगजनों द्वारा घरों के सजावट के समान, मिट्टी के बर्तन, बैग, खाद्यान्न सामग्री आदि वस्तुओं को प्रस्तुत किया गया तथा दिव्यांग जनों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और इशारों के माध्यम से लोगों को समझाने काम किया, जिसकी माननीय मंत्री जी ने सराहना की। उन्होंने कहा कि विभिन्न संस्थाओं ने अपने अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए दिव्यांगजनों के लिए एक नए संदेश और उनके जीवन को आगे बढ़ाने के लिए नए-नए हुनर को प्रदर्शित करने की कोशिश की, उनको बधाई व शुभकामनाएं देते हुए और अपने हुनर और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को दिव्यांग पेंशन दुकान निर्माण दुकान संचालित करने हेतु धनराशि दिव्यांग विभिन्न उपकरण आदि का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांग जनों को इस योग्य बनाने चाहती हैं, कि ताकि उन्हें अपने जीवन में किसी के सहारे की जरूरत ना पड़े। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन ऑन के लिए अभी तक 1000 प्रति माह की दर से पेंशन का लाभ दिया जा रहा था अब प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी ने उसको बढ़ाकर ₹1500 प्रति माह दिए जाने का पेंशन का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हर क्षेत्र में सभी वर्गों के लिए विकास के कार्य लगातार किये जा रहे है।

इससे पूर्व जनपद के दिव्य दीपावली मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री नरेन्द्र कश्यप जी, मा० राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) पिछडा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रशासक जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल एवं जिला अध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी ने दीपावली गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं दी ।

इस अवसर पर श्री वीरपाल निर्वाल जी, प्रशासक जिला पंचायतअध्यक्ष, श्री सुधीर सैनी जी, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप जी, चेयरमैन नगर पालिका परिषद श्री रामकुमार कश्यप जी, सदस्य राज्य सलाहकार बोर्ड उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा,, मुख्य विकास अधिकारी श्री अमित कुमार,,जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री अरविन्द पाल,, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सुश्री दीक्षा उपाध्याय,, श्री सोम प्रकाश, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी, श्रीमती जैस्मीन, उपायुक्त उद्योग, सुश्री ज्योति प्रजापति, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, श्री आशीष कुमार सहायक उपायुक्त उद्योग आदि लोग उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त नींव शक्ति संस्था की निदेशिका श्रीमती ऋचा वल्लभ खुल्वे, श्रीमती नित्या दूबे, श्रीमती चित्रा चौहान, श्री रोहित कुशवाहा, श्री अमित भटठ, सागर इत्यादि लोग उपस्थित थे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon