नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

कर्नल राजीव चौहान का मार्गदर्शन : जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती मनाई गई।

1 min read

मुजफ्फरनगर 26 जुलाई प्राप्त समाचार के अनुसार आज जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कल्याण अधिकारी कर्नल राजीव चौहान के कुशल मार्गदर्शन में कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती मनाई गई इस दौरान जिला सैनिक एवं निवास कल्याण बोर्ड अधिकारी कर्नल राजीव चौहान ने बताया कि इस वर्ष 26 जुलाई 2024 को कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती मनाई जा रही है इस दौरान कर्नल राजीव चौहान ने मुजफ्फरनगर जिले की वीर नारियों को सम्मानित किया तथा एनसीसी कैडेट्स की भी इन वीरांगनाओं से मुलाकात करवाई इस अवसर पर कर्नल राजीव चौहान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने कैडेट्स को बताया कि 25 साल पहले हमारी इन वीरांगनाओं ने बहुत कुछ खोया है

उसकी कोई कीमत नहीं तथा उसकी कोई भरपाई भी नहीं हो सकती लेकिन जिस जिंदा दिली के साथ इन वीर नारियों ने अपने अपने परिवारों को संभाला है वह वाकई काबिले तारीफ है ऐसी वीर नारियों को शत-शत प्रणाम कर्नल राजीव चौहान ने सभी वीर नारियों को सम्मानित करते हुए जिला सैनिक बोर्ड की तरफ से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए और उनकी खुशहाली की कामना की और सभी को कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती की हार्दिक बधाइयां भी दी

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon