विश्व साक्षरता दिवस: जामी उल उलूम इस्लामिया इण्टर कॉलेज कुटेसरा द्वारा विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित।
1 min read
चरथावल मुजफ्फरनगर 9 सितंबर प्राप्त समाचार के अनुसार कस्बा चरथावल के ग्राम कुटेसरा में *विश्व साक्षरता दिवस* के अवसर पर जामिउल उलूम इस्लामिया इंटर कॉलेज (पावटी नहर मार्ग) कुटेसरा में *हलीमा सादिया एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट* के तत्वाधान में आयोजित *आदर्श शिक्षक एवं मेधावी छात्र-छात्राओं* के *प्रतिभा सम्मान समारोह* के आयोजन किया गया
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉक्टर फर्रूख हसन एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सत्य प्रकाश एडवोकेट एवं हलीमा सादिया एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष खलील अहमद सहित अन्य वक्ताओं ने शिक्षा पर जोर दिया

कार्यक्रम में आदर्श शिक्षक एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मान पत्र एवं ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया

कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के सचिव अफरोज आलम उपाध्यक्ष मोहम्मद ताजिम खान कोषाध्यक्ष शहनाज फातिमा जामिउल उलूम इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल श्री मासूम अली त्यागी एवं स्टाफ के अलावा उर्दू डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन, मुस्लिम त्यागी एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी, मुस्लिम त्यागी फॉर्म, मुस्लिम तेली मलिक एकता संगठन के अध्यक्षों एवं सचिवों का सहयोग रहा।
कार्यक्रम का संचालन प्रिंसिपल मासूम अली त्यागी, UDO कलीम त्यागी, प्रवक्ता ताहिर अज़ीज़ के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्री नय्यूम त्यागी, पूर्व प्रधान मोहम्मद ताजीम, प्रधान प्रत्याशी रैयान अली, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी ताजिम सिल्हा, प्रधान प्रत्याशी शाहनाज, गुलबहार मलिक एडवोकेट डॉक्टर शमीम साहब, लियाकत अली (सरवट) सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे

