नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 8, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

दिन दोगुनी, रात चौगुनी तरक्की रहा भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा


मुजफ्फरनगर 9 सितंबर प्राप्त समाचार के अनुसार
*दधेडू गांव में सहारनपुर मंडल प्रभारी मसरूफ अहमद के आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मोहम्मद शाह आलम का भव्य स्वागत, सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने ली सदस्यता*

*भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मौहम्मद शाह आलम आज रविवार को चरथावल ब्लॉक के दधेडू गांव में सदस्यता अभियान के एक कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे तो सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने चौधरी शाह आलम का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हमेशा से ही निष्पक्ष एवं निस्वार्थ गरीब किसानों व मज़दूरों की आवाज़ को बुलंद करते आये हैं। जिससे प्रभावित होकर आज सैंकड़ों किसानों एवं मजदूरों ने संगठन में दिन रात गरीबों की सेवा करने की दृष्टि से सदस्यता ग्रहण की।

*गरीबों का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं : शाह आलम*
सभा को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम ने कड़े तेवर में कहा कि सरकार हमेशा से ही गरीबों को अनदेखा करती आई है। सरकार की किसान एवं मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ संगठन ने सर्व समाज को एकजुट कर एक प्लेटफार्म पर लाकर खड़ा किया है। जिसके कारण संगठन का कुनबा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है
जय जवान जय किसान

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon