अरविंद मल्लप्पा बंगारी आगरा के लिए रवाना: नए डीएम उमेश मिश्रा कल संभालेंगे मुजफ्फरनगर की सत्ता
मुजफ्फरनगर 15 सितंबर दैनिक सूरज केसरी समाचार पत्र की विशेष कवरेज के अनुसार उत्तर प्रदेश शासन ने गत दिवस मुजफ्फरनगर के सर्वाधिक लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी का स्थानांतरण जिलाधिकारी आगरा के पद पर कर दिया है निवर्तमान जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा ने जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर का कार्यभार मुजफ्फरनगर जनपद के मुख्य विकास अधिकारी श्री संदीप भागिया को आज दे दिया है और स्वयं जिला अधिकारी आगरा का कार्य भार ग्रहण करने के लिए मुजफ्फरनगर से आगरा के लिए रवाना हो गए हैं

मिली सूचना के अनुसार मुजफ्फरनगर जनपद का कार्य भार ग्रहण करने के लिए लोकप्रिय आईएएस अधिकारी श्री उमेश मिश्रा देर रात तक आज मुजफ्फरनगर में पहुंच जाएंगे और उम्मीद की जा रही है कि कल नव आगंतुक जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा मुजफ्फरनगर जनपद का कार्यभार विधिवत रूप से ग्रहण कर लेंगे और मुजफ्फरनगर जनपद की सत्ता संभाल लेंगे उल्लेखनीय है

कि पूर्वांचल के बहुत अधिक संवेदनशील जनपद कुशीनगर के जिला अधिकारी के रूप में रहते हुए श्री उमेश मिश्रा ने जनसुनवाई के क्षेत्र में जबरदस्त कार्य किया है और आम जनता में जबरदस्त लोकप्रियता भी हासिल की है पता यह भी चला है कि आईएएस श्री उमेश मिश्रा जहां शासकीय कार्यों के प्रति बहुत अधिक सख्त माने जाते हैं वहीं दूसरी ओर जनसुनवाई के क्षेत्र में आम जनता में बहुत ही अधिक व्यवहार कुशलता मीठे स्वभाव के लिए भी लोकप्रिय हैं और संपूर्ण पारदर्शिता के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के और उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मंतव्य के अनुरूप सरकार के मंशा के अनुसार समस्त जनहित और कल्याणकारी सरकारी योजनाओं को युद्ध स्तर पर क्रियान्वित करने में महारत हासिल रखते हैं श्री उमेश मिश्रा निरीह और गरीब लोगों के प्रति सदैव पूरी निष्ठा से कार्य करते हुए समस्त सरकारी योजनाओं को पारदर्शिता पूर्ण ढंग से क्रियान्वित करने में विश्वास रखते हैं दैनिक सूरज केसरी समाचार पत्र परिवार नव आगंतुक जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा के मुजफ्फरनगर आगमन पर हार्दिक अभिनंदन करता है और उम्मीद करता है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक संवेदनशील जनपद मुजफ्फरनगर में भी जनसुनवाई के क्षेत्र में आम जनता और फरियादियों की समस्याओं का निष्पक्ष ढंग से निस्तारण करने में सफलता हासिल करते हुए आम जनमानस के बीच लोकप्रियता हासिल कर लेंगे

