नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

तेजस फाउंडेशन द्वारा कराया गया निशुल्क फिजियोथैरेपी कैंप एवं ब्लड जांच

1 min read

मुजफ्फरनगर शहर के पटेल नगर मैं जैन कन्या इंटर कॉलेज के सामने स्थित तेजस हेल्थ केयर पर तेजस फाउंडेशन द्वारा डॉ अनुज कुमार एवं उनकी सहायक डॉक्टर तनु त्यागी के द्वारा निशुल्क फिजियोथैरेपी कैंप का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में महिला एवं पुरुषों द्वारा फिजियोथैरेपी कैंप का लाभ उठाया गया इसी के साथ आज तेजस हेल्थ केयर पर ब्लड की कुछ जांचों का कैंप भी निशुल्क किया गया l जिसमें काफी संख्या में लोगों ने ब्लड जांच की निशुल्क सेवा का लाभ लिया l
तेजस फाउंडेशन के उपाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि तेजस फाउंडेgशन इस तरह के कैंप लगातार करती आ रही है और आगे भी करती रहेगी जिससे शहर के लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके l

आज तेजस फाउंडेशन द्वारा संचालित तेजस हेल्थ केयर की सहायक डॉक्टर तनु त्यागी का जन्मदिन तेजस फाउंडेशन के पदाधिकारी अरुण प्रताप सिंह संजय मिश्रा, अमित गोयल, प्रशांत कुमार राजा एडवोकेट के द्वारा केक काटकर डॉक्टर तनु त्यागी के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ मनाया गया l
आज के कैंप में डॉ अनुज गुंबर, शिवम प्रजापति, मुस्कान अंसारी ,आफिया खान ,विपुल एवं तुषार का सहयोग रहा l

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon