नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

माननीय मंत्री मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश डॉक्टर संजय निषाद जी द्वारा अधिकारियों के साथ विकास भवन के सभागार में की समीक्षा बैठक

1 min read

संचालित योजनाओं का वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक मत्स्य पालकों को
लाभ दिलाया जाए

माननीय मंत्री जी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए की जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसको शीघ्र ही पूर्ण किया जाए

आज दिनांक 15.09.2024 को मा0 मंत्री, मत्स्य विभाग, उ0प्र0 (डॉ0 संजय निषाद जी) द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर स्थित विकास भवन सभागर में समीक्षा बैठक की जिसमें मुख्य विकास अधिकारी संदीप भगिया ,पुलिस अधीक्षक, प्रशांत कुमार, जिला अध्यक्ष, निषाद पार्टी मुजफ्फरनगर, उप निदेशक मत्स्य, सहारनपुर मण्डल, सहारनपुर, अग्रणी बैंक प्रबन्धक, सहारनपुर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, मुजफ्फरनगर, जिला परियोजना अधिकारी, नेडा, मुजफ्फरनगर, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता मुजफ्फरनगर, अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई विभाग, मुजफ्फरनगर, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत विभाग, मुजफ्फरनगर, उपायुक्त मनरेगा, मुजफ्फरनगर, उप निदेशक निदेशक मत्स्य, मुख्यालय लखनऊ उपस्थित रहे। मा0 मंत्री जी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की उपयोजनाओं यथा बायोफ्लॉक पाण्ड निर्माण व निवेश, मोटर साईकिल बिद आइस बाक्स, आर0 ए0 एस0 निर्माण व फीड मिल व किसान क्रेडिट कार्ड, मछुआ दुर्घटना बीमा योजनाओं का वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक मत्स्य पालकों को लाभ दिलाया जाए, जिससे मत्स्य किसानों की आय में वृद्धि हो सके व रोजगार का भी सृजन हो सके।

जनपद की प्रगति से प्रसन्नता व्यक्त की और उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि लक्ष्य की जल्द से जल्द पूर्ति करने का प्रयास किया जाए।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon