सीएफसी में तैयार होंगे डिजाइनर कपड़े, मार्केट में मिलेगी पहचान
1 min read
आशुतोष दुबे ब्यूरो प्रमुख संत कबीर नगर
जिले के होजरी कारोबारियों के लिए खुशी की बात है ओडीओपी योजना के तहत औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद में कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थापित होगा।
ताईवान से हाई टेक्नोलॉजी की मशीन मंगाई जाएंगी, इसके साथ ही रा मटेरियल बैंक बनेगा। इससे होजरी के कारोबारी वैश्विक मार्केट के हिसाब से डिजाइनर कपड़े तैयार करायेंगे इसके साथ ही कपड़ों की रंगाई और बुनाई के लिए अब लुधियाना और टांडा की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। मिनी लुधियाना की तर्ज पर संत कबीर नगर में होजरी का कारोबार फैल चुका है।
मुखलिसपुर,नाथनगर,महुली,मगहर, खलीलाबाद ,अमरडोभा, मेहदावल आदि क्षेत्रों में होजरी से जुड़ी छोटी-छोटी करीब 2500 यूनिट संचालित हो रही हैं जबकि होजरी के कारोबार से जिले के 5000 से अधिक परिवार जुड़े हैं होजरी के कारोबारी को कच्चे माल के लिए लुधियाना जाना पड़ता है हाई टेक्नोलॉजी की मशीन नहीं होने से गुणवत्ता पूर्ण कपड़े तैयार नहीं हो पाते हैं।जिससे घरेलू एवं वैश्विक मार्केट में यहां के होजरी कारोबारियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है प्रदेश सरकार की एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत संत कबीर नगर में होजरी उद्योग भी चयनित है जिसके उन्नयन के लिए विगत 3 वर्षों से उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन लगातार प्रयास कर रहा है इसके फलस्वरूप होजरी क्लस्टर बनाकर कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थापित किए जाने की राह खुली है औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद में स्थापित होने वाले कॉमन फैसिलिटी सेंटर के लिए कुल 4 करोड़ की योजना बनी है इसमें समिति के लिए 20 सदस्यों को चयनित कर लिया गया है इसमें 10% अंशदान समिति को देना है और शेष 90% धनराशि सरकार ग्रांट के रूप में देगी।

विगत तीन वर्षों से जनपद के होजरी कारोबारियों के लिए उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन प्रयास कर रहा है घरेलू मार्केट उपलब्ध होने के बाद भी गुणवत्तापूर्ण कपड़े तैयार न होने के कारण यहा के बने कपड़े बाजार में स्थान नहीं बना पा रहे हैं इसी वजह से सीएफसी की स्थापना कराई जा रही है इससे यहां के होजरी कारोबारियों के जरिए तैयार कपड़ों को वैश्विक पहचान मिलेगी।
अरविंद पाठक
अध्यक्ष,उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन

