नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

उत्तरी रामपुरी निवासी परिवार की फ़ूड पोइजनिंग से बिगड़ी हालत जानने पहुंचे मंत्री कपिल देव ने चिकित्सकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


मुजफ्फरनगर 26 सितंबर प्राप्त समाचार के अनुसार
बीते मंगलवार को शहर के मोहल्ला उत्तरी रामपुरी में कर्मवीर की पत्नी ने दाल चावल बनाये। जिसे खाकर 3 मासूम बच्चों सहित पूरे परिवार की हालत गंभीर हो गयी। जिला चिकित्सालय में उपचार कराया गया जहां एक बच्चे की मृत्यु हो गई।

इस घटना की जानकारी प्राप्त होने पर नगर विधायक और प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल पीड़ित परिवार का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली और परिजनों को सांत्वना दी।

मंत्री कपिल देव ने मौके पर उपस्थित चिकित्सकों को इस परिवार के सदस्यों का समुचित उपचार किए जाने और विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सम्बन्धित चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon