वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा किया गया थाना बुढाना पर बैडमिन्टन कोर्ट का उद्धाटन
1 min read
बुढ़ाना मुजफ्फरनगर 26 सितंबर प्राप्त समाचार के अनुसार गत दिवस
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा द्वारा थाना बुढाना परिसर में बने नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का उद्धाटन फीता काटकर व पूजा-अर्चना कर किया गया। उद्धाटन के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ बैडमिंटन भी खेला गया। इस दौरान महोदय द्वारा कहा गया कि शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने व स्वंय को फिट रखने के लिए खेलना बहुत जरूरी है।

पुलिसकर्मियों पर कानून व्यवस्था सुचारू व व्यवस्थित रखने के लिए कार्य का अत्यधिक दबाव रहता है, पुलिसकर्मियों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के उद्देश्य से थाना बुढाना परिसर में बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराया गया है। खेल गतिविधियों में हिस्सा लेकर पुलिसकर्मी स्वस्थ, निरोग व तनावमुक्त रहेंगे तथा उनकी कार्यकुशलता में भी वृद्धि होगी।

