नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा कराए गए विभिन्न कार्यालयों के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप आज भी दिन भर रही चर्चा


मुजफ्फरनगर 26 सितंबर प्राप्त समाचार के अनुसार गत दिवस जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर मुजफ्फरनगर जनपद के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया जिससे सभी विभागों में हड़कंप मचा रहा इस औचक निरीक्षण की आज भी दिनभर चर्चा मुजफ्फरनगर में देखने को मिली और उपस्थिति की संख्या आज बहुत ही बेहतर दिखाई थी मिली जानकारी के अनुसार
निरीक्षण के दौरान जनपद के कार्यालयों में 167 अधिकारी/कर्मचारी मिले अनुपस्थित
———————————————————————
जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारी/कर्मचारी से स्पष्टीकरण लेने के दिये निर्देश।
—————————————————————–
संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त न होने की स्थिति में होगी कडी कार्यवाही
—————————————– जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने आज जनपद के कार्यालयों का अधिकरियों से औचक निरीक्षण कराया। औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा कार्यालयों के उपस्थिति रजिस्टर को चैक किया गया साथ ही कार्यालय की साफ सफाई का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान जनपद के कार्यालयों में आज 167 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये।
जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन, नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग के 10 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। इसी प्रकार नगर मजिस्ट्रेट द्वारा निरीक्षण करने पर विद्युत विद्युत नगरीय वितरण खण्ड प्रथम टाउन हाल के 10 अधिकारी/कर्मचारी, नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के 05 अधिकारी/कर्मचारी, विद्युत वितरण खण्ड प्रथम महावीर चौक के 15 अधिकारी/कर्मचारी, विद्युत परीक्षण खण्ड प्रथम महावीर चौक के 07 अधिकारी कर्मचारी कार्यालय में अनुपस्थित मिले। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी द्वारा अपने कार्यालय का निरीक्षण करने पर 04 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया द्वारा विकास भवन स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण करने पर जिला दिव्यागंजन सशाक्तिकरण के 01 अधिकारी/कर्मचारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण 02 अधिकारी/कर्मचारी, जिला विकास कार्यालय 05 अधिकारी/कर्मचारी, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण 04 अधिकारी/कर्मचारी, समाज कल्याण विभाग में 04 अधिकारी/कर्मचारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण में 01 अधिकारी/कर्मचारी, सहकारिता में 02 अधिकारी/कर्मचारी, जिला नगरीय विकास अभिकरण में 02 अधिकारी/कर्मचारी, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में 01 अधिकारी/कर्मचारी, जिला कृषि अधिकारी में 03 अधिकारी/कर्मचारी, जिला कृषि रक्षा में 04 अधिकारी/कर्मचारी, कौशल विकास मिशन कार्यालय में 02 अधिकारी/कर्मचारी, अनुपस्थित पाये गये।

उप जिलाधिकारी जानसठ द्वारा उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय जानसठ का निरीक्षण करने पर 02 अधिकारी/कर्मचारी, नगर पंचायत जानसठ मंे 03 अधिकारी/कर्मचारी, सामुदायिक केन्द्र जानसठ में 15 अधिकारी/कर्मचारी, अनुपस्थित पाये गये। उप जिलाधिकारी बुढाना के निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बुढाना के 04 अधिकारी/कर्मचारी, खण्ड विकास अधिकारी बुढाना कार्यालय में 09 अधिकारी/कर्मचारी, अनुपस्थित पाये गये। अपर उप जिलाधिकारी सदर के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड के 18 अधिकारी/कर्मचारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड प्रथम के 01 अधिकारी/कर्मचारी, अधिशासी अभिंयता खण्ड गंग नहर मुजफ्फरनगर के 17 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उप जिलाधिकारी खतौली के द्वारा निरीक्षण करने पर खण्ड विकास अधिकारी खतौली के 06 अधिकारी/कर्मचारी, एन0आर0एल0एम0 कार्यालय के 02 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। इसी प्रकार उप जिलाधिकारी सदर द्वारा निरीक्षण के दौरान कार्यालय तहसीलदार सदर में 05 अधिकारी/कर्मचारी एवं विकास खण्ड सदर में 03 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों से इस सम्बन्ध में स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाये ओर स्पष्टीकरण संतोषजनक प्राप्त न होने के स्थिति में सम्बन्धित के विरूद्व कडी कार्यवाही की जाये।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon