नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज में किया गया यातायात नियम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

1 min read

विद्यार्थियों को दिलायी गई यातायात नियमों का पालन करने की शपथ।
मुजफ्फरनगर 26 सितंबर प्राप्त समाचार के अनुसार
जनपद मुजफ्फरनगर में आम जनमानस व विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह कि निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चौबे के निकट पर्यवेक्षण तथा यातायात उ0नि0 श्री इन्द्रजीत सिंह के कुशल नेतृत्व में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 15.09.2024 को यातायात पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज सर्कुलर रोड मुजफ्फरनगर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यातायात उ0नि0 श्री पुष्पेन्द्र कुमार द्वारा विद्यार्थियों व अध्यापकों को जागरूक करते हुए बताया गया कि सभी को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिये तथा नाबालिग बच्चों को वाहन नही चलाना चाहिये साथ ही अपने परिजनों को भी बताये कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट तथा दोपहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। प्रतिवर्ष सडक दुर्घटनाओं में बहुत लोगों की मृत्यु हो जाती है तथा बड़ी संख्या में लोग घायल हो जाते हैं, वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने तथा निर्धारित गतिसीमा में ही वाहन को चलाने से सड़क दुर्घटनाओं तथा उनमे होने वाली क्षति को कम किया जा सकता है। इसके साथ ही यातायात पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि यदि कोई सड़क दुर्घटना होती है तो दुर्घटना में घायल की हरसंभव मदद करनी चाहिये तथा उसे समय से अस्पताल पहुचाना चाहिये जिससे उसकी जान बच सके क्योंकि दुर्घटना होने के पश्चात पहले घंटे को गोल्डन आवर कहा जाता जिसमें घायल व्यक्ति की सहायता करने से उसकी जान बचने की संभावना बढ़ जाती है। सहायता करने वाले को गुड सेमेरिटन (नेक दिल व्यक्ति) की संज्ञा दी जाती है।
अन्त में यातायात पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई व जागरुकता हेतु पोस्टर पंपलेट का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री नितिन कुमार व या0म0आ0 रूबी तेवतिया सहित विद्यालय के अध्यापकगण उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon