नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

16 मीरापुर विधानसभा उपचुनाव को सकुशल शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई संपन्न

1 min read

मुजफ्फरनगर 27 सितम्बर जिला पंचायत सभागार में समस्त प्रभारी अधिकारी/सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ 16 -मीरापुर विधानसभा उप निर्वाचन 2024 को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने समस्त समस्त प्रभारी अधिकारी सहायक प्रभारी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आगामी उपचुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। उन्होंने निर्देश दिए जिन अधिकारी व कार्मिकों को निर्वाचन से संबंधित जो भी दायित्व सौंपे गए है उनको एक बार अच्छे पढ़ ले और समझ ले तथा उप चुनाव को सकुशल संपन्न कराएं। उन्होंने निर्देश दिए संबंधित अधिकारी के द्वारा पहले से वुथवार निरीक्षण कर लिया जाए कि किसी बूथ की बिल्डिंग ठीक है,नहीं वहां तक वाहन जा सकता है या नहीं इसको ठीक से देख कर ही रूट चार्ट बनाया जाए। जिलाधिकारी ने जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को निर्देश दिए कार्मिकों का डाटा फीड शीघ्र कर लिया जाए।
इसके अतिरिक्त सभी संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए कार्यों को समय से पूरा करने के भी निर्देश दिए गए
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व गजेंद्र कुमार, सहित सभी संबंधित अधिकारी गण पुलिस अधिकारी गण उपस्थित रहे

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon