नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार तथा 01 बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया।

1 min read

मुजफ्फरनगर 27 सितंबर प्राप्त समाचार के अनुसार
जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री व्योम बिंदल व थानाध्यक्ष कोतवाली नगर श्री अक्षय शर्मा के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आज दिनांक 26.09.2024 को हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को शनि धाम मंदिर से आगे नियाजुपुरा जाने वाले रास्ते पर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया तथा 01 बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 एक मोटरसाइकिल TVS अपाचे UP 12 BA 8930 बरामद की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक-23.09.2024 को श्रीमती साजिदा पत्नी अकबर निवासी दक्षिणी खालापार थाना खालापार जिला मुजफ्फरनगर ने थाना कोतवाली नगर पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया कि मोटरसाईकिल सवार 02 अज्ञात व्यक्तियो द्वारा दुकान की छत पर जाकर उनके पति अकबर पुत्र अशरफ पठान उम्र करीब 55 वर्ष की हत्या कर दी तथा शव को छत से नीचे फेंककर मोटरसाईकिल से फरार हो गये। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 385/2024 धारा 103 बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियोग के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 26.09.2024 को उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा 01 बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. उदेशपाल पुत्र रंकेशपाल निवासी प्रेमपुरी थाना कोतवालीनगर जनपद मुजफ्फरनगर।

बरामदगी-
✅ मोटरसाइकिल TVS अपाचे UP 12 BA 8930 (घटना में प्रयुक्त)

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष श्री अक्षय शर्मा थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
2. व0उ0नि0 श्री नरेन्द्र सिंह थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
3. उ0नि0 श्री पिंकू सिंह थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
4. का0 2445 रवि कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
5. का0 914 मनीष कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
6. का0 1917 राकेश कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon