बुढाना की घटना को लेकर जमीयत उलेमा बुढ़ाना के पदाधिकारियो ने शांति एवं सौहार्द बनाए जाने की अपील की।
बुढ़ाना मुजफ्फरनगर 22 अक्टूबर प्राप्त समाचार के अनुसार*एक समुदाय के व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर दूसरे समुदाय की भावनाओं के विरुद्ध आपत्ति जनक पोस्ट शेयर की गई जिससे कस्बे का माहौल खराब होने की स्थिति उत्पन्न हो गई।* जमीयत उल्मा नगर बुढ़ाना के अध्यक्ष मुफ्ति आस मुहम्म्द क़ासमी ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ़ तहरीर दी जिस पर करवाई करते हुए प्रशासन ने भड़काऊ पोस्ट करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। परन्तु कुछ समय बाद नगर में यह ख़बर गश्त करने लगी कि आरोपी को रिहा कर दिया गया है
जिस कारण सड़क पर लोग जमा हो गए। जिसको जमीयत टीम ने अपने प्रयासों से प्रशासन के साथ मिलकर नियंत्रित किया
और शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। सड़क पर जो भीड़ जमा हुई उनमें से प्रशासन द्वारा सैकडो अज्ञात लोगों पर मुकदमे क़ायम कर बड़ी संख्या में लोगों की गिरफ्तारी की गई, जिसमें अनेक महिलाए भी शामिल थीं,जिसको लेकर *कल देर शाम जमीयत उल्मा के प्रतिनिधि मण्डल ने जनाब कारी ज़ाकिर हुसैन क़ासमी सेक्रेटरी जमीयत उल्मा उतर प्रदेश, मुफ्ति मोहम्मद बिन यामीन जिलाध्यक्ष, व मुफ्ति जुल्फिकार अली शहर मुफ्ति के नेतृत्व में एस.एस.पी. साहब और जिलाधिकारी साहब ,एस पी देहात से मुलाक़ात की थी* और महिलाओं को उसी वक्त रिहा कराया गया था। इसी सिलसिले में **आज जमीयत उल्मा ए हिन्द के एक प्रतिनिधि मण्डल*ने प्राशासनिक अधिकारियों से मुलाक़ात करने व दूसरी तरफ़ दोनों समाज के जिम्मेदार लोगों से मुलाक़ात करने और माहौल को नियंत्रित रखने में सहयोग के उद्देश्य से
* *चौधरी राकेश टिकैत साहब* और छेत्र के अन्य गणमान्य लोगों से भी मुलाक़ात की* । और उन्होंने भी यही कहा कि हमारा भी यही विचार है कि मिल जुलकर माहौल को नियंत्रित रखा जाए। * *जनाब क़ारी ज़ाकिर हुसैन क़ासमी शहर मुफ्ति जनाब मुफ्ति जुल्फिकार क़ासमी ने, व मुफ्ति मोहम्मद बिनयामीन ने * अपील की कि इस समय समस्त जनता को धैर्य से काम लेना है और झगड़े से अपने आपको बचाना है। ने बहुसंख्यक समाज के लोगों से भी अपील की कि इस समय उनका भी ये दायित्व बनता है कि समाज में नफ़रत को फैलने से बचाने में आगे आए और आपसी प्यार मोहब्बत और शान्ति व्यवस्था को बनाए रखने में अग्रणी भूमिका निभाए।* साथ ही उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जिस प्रकार से *बताया जा रहा था कि तोड़ फोड़ हुई है आगजनी हुई है ऐसा कुछ नहीं है। प्रशासन से भी हम मांग करते है कि किसी बेगुनाह को गिरफ्तार ना किया जाए।* *पूरे कस्बे में ताबड़ तोड़ दबिशे देना और लोगों को गिरफ्तार करना, भय का माहौल बनाना ये उचित नहीं है।*
*प्रतिनिधि मण्डल में प्रदेश सेक्रेटरी जनाब कारी ज़ाकिर हुसैन क़ासमी, जमीयत जिलाध्यक्ष मुफ्ति बिन्यामिन साहब, शहर मुफ्ति जनाब मुफ्ति जुल्फिकार साहब, कारी मुहम्म्द सादिक, कारी अब्दुल माजिद,मुफ्ति आस मुहम्म्द सदर बुढ़ाना, मौलाना इसराइल, हाफिज अय्यूब त्यागी,मुफ्ति मौहम्मद आदिल शाहपुर, कारी मुहम्म्द आदिल, हाफिजसज्जाद,* आदि मौजूद रहे