नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

फिर गरजा मुजफ्फरनगर प्रशासन का बुलडोजर! अवैध निर्माण एसडीएम सदर निकिता शर्मा ने कराया ध्वस्त


मुजफ्फरनगर 22 अक्टूबर प्राप्त समाचार के अनुसार
मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन अवैध निर्माण और अवैध कब्जे को लेकर सख्त कार्रवाई करने के मूड में है। उसी क्रम में आज तितावी थाना क्षेत्र के गांव छतेला में सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण पर प्रशासन की कार्रवाई देखी गई। जिसमें एसडीएम सदर निकिता शर्मा ने राजस्व व पुलिस विभाग टीम को साथ ले मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण कर बनाये गए छप्पर, चारे की खोर, खाद के गड्ढे पर रास्ता के निर्माण को बुलडोजर चलवा कर उखड़वा दिया। जिले में कही भी सरकारी जमीन पर हुए अवैध निर्माण कब्जे को लेकर शिकायत मिलने पर मुजफ्फरनगर प्रशासन किसी भी तरह की कोई नरमी बरतने को तैयार नही है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में तहसील स्तर पर भूमाफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

मुजफ्फरनगर सदर तहसील की बात करें तो एसडीएम निकिता शर्मा सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण व भू माफियाओ के विरुद्ध लगातार बुलडोज़र अभियान चला कर कार्यवाही कर रही है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी अधिकारियों को सख्त निर्देश है कही भी सरकारी संपत्ति पर कब्ज़ा न हो अगर शिकायत मिलती है तो जिला प्रशासन अवैध निर्माण को ध्वस्त कराकर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कारण और भू माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। जिला प्रशासन ऐसे लोगो को चिन्हित कर अवैध रूप से कब्जे व निर्माण पर बुलडोज़र की कार्यवाही कर भूमाफियाओं की कमर तोड़ने का काम कर रहा है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon