इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश की महासचिव डॉक्टर हिमा बिंदु नायक के निर्देशानुसार मुजफ्फरनगर में जरूरतमंद लोगों को वितरित किए गर्म कंबल।
मुजफ्फरनगर 7 दिसंबर प्राप्त समाचार के अनुसार उत्तर प्रदेश की प्रमुख समाज सेविका और इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश की प्रदेश महासचिव डॉक्टर हिमा बिंदु नायक के निर्देशानुसार मुजफ्फरनगर शहर में जरूरतमंद लोगों को इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी सैयद मुजम्मिल हुसैन ने गर्म कंबल वितरित किए उल्लेखनीय है कि जब से श्रीमती डॉक्टर हिमा बिंदु नायक इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश की महासचिव निर्वाचित हुई है तब से लगातार जरूरतमंद लोगों को प्रतिवर्ष सर्दियों के दौरान पूरे राज्य में गरम कंबलों का वितरण किया जा रहा है एवं आवश्यक सामग्री भी वितरित की जा रही है इसी श्रृंखला में मुजफ्फरनगर में भी कुछ जरूरत मंद लोगों को गर्म कंबल वितरित किए गए और शीघ्र ही आवश्यकता के अनुसार महासचिव डॉक्टर हिमा बिंदु नायक जी से और गरम कंबलों की डिमांड की जाएगी ताकि मुजफ्फरनगर में जरूरतमंद लोगों को गरम कंबलों का बड़ी तादाद में वितरण किया जा सके जिन लोगों को मुजफ्फरनगर में गर्म कंबल वितरित किए गए हैं उन सभी ने इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश की महासचिव प्रमुख समाज सेविका डॉक्टर हिमा बिंदु नायक को दुआएं देते हुए उनका आभार व्यक्त किया है कंबल बहुत ही बेहतरीन और मजबूत है और गर्म है सभी को बहुत पसंद भी आए हैं

