नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया

1 min read

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा पीसीएस परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया ।

मुजफ्फरनगर 22 दिसंबर 2024 जनपद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील तेवतिया के द्वारा आज मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों , पीसीएस परीक्षा के परीक्षा केंद्रों , निर्माणाधीन ड्रग वेयरहाउस एवं जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया द्वारा आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिखेड़ा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मीरापुर में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य आरोग्य मेलों का निरीक्षण किया , निरीक्षण करते हुए उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेलों में समस्त स्वास्थ्य सेवाएं आम जनता को सुचारू रूप से मिले तथा उनमें किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं होना चाहिए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आज जनपद में आयोजित हो रही पीसीएस परीक्षा के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर वहां पर स्वास्थ्य सेवाओं का भी निरीक्षण किया गया,उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कोई भी स्वास्थ्य संबंधित समस्या आती है तो उसका सजगता एवं शीघ्रता के साथ तुरंत उपचार किया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कालेज, डीएवी डिग्री कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज आदि का निरीक्षण किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आज शेरनगर स्थित निर्माणाधीन ड्रग वेयरहाउस का भी निरीक्षण कर निर्माणाधीन एजेंसी को वेयरहाउस का कार्य शीघ्रता एवं गुणवत्ता पूरक के साथ पूर्ण करने के लिए कहा गया ।मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा आज जिला चिकित्सालय में पहुंचकर मरीजों से उनका हाल-चाल भी जाना।निरीक्षण के समय स्टेनो पाकेश कुमार उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon