नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

डीएम उमेश मिश्रा के सबल मार्गदर्शन मैं नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की अधिशासी अधिकारी श्रीमती प्रज्ञा सिंह के नेतृत्व में निरंतर जारी है स्वच्छता अभियान।


मुजफ्फरनगर 22 दिसंबर प्राप्त समाचार के अनुसार नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की अधिशासी अधिकारी श्रीमती प्रज्ञा सिंह के नेतृत्व में लगातार स्वच्छता अभियान जारी है सवेरे सवेरे शाम के समय में श्रीमती प्रज्ञा सिंह पूरे नगर भ्रमण पर निकल जाती हैं और यह देखती है कि कहां सफाई हो रही है और कहां लापरवाही हो रही है आज भी इसी श्रृंखला में मुजफ्फरनगर के विभिन्न प्रमुख चौराहा प्रमुख क्षेत्र और घनी आबादी वाले क्षेत्र का भ्रमण करके अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर श्रीमती प्रज्ञा सिंह ने स्वयं स्वच्छता अभियान अपने सामने चलवाया और सफाई के प्रति नागरिकों को भी जागरूक किया मिली जानकारी के अनुसार

नगरपालिका का सफाई अभियान जोरो पर*
दिखने लगी नगरपालिका की सफाई व्यवस्था,चकाचक साफ नजर आ रहे हे रोड
डीएम उमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में नगरपालिका अब एक्टिव मोड़ पर
सफाई अभियान में आ रही दिक्कतों का निस्तारण ईओ प्रज्ञा सिंह ने व्यापारियों के साथ मिलकर सुलझाया
ईओ प्रज्ञा सिंह ने शिव चौक गोल मार्किट पर किए गए दुकानदारों द्वारा अवैध कब्जे को हटवाने के लिए व्यापारियों से आग्रह किया
व्यापारियों ने समाज हित में ईओ प्रज्ञा सिंह को दिया भरोसा कल से नहीं होगा अतिक्रमण
ग्राहकों को हो रही थी गोल मार्किट में आने जाने में दिक्कत ओर परेशानी
व्यापारियों के साथ शिव चौक, गोल मार्किट ,तहसील मार्किट, भगतसिंह रोड,सर्राफा बाजार,सब्जी मंडी,घास मंडी हनुमान चौक तांगा अड्डा के व्यापारियों के साथ पैदल चलकर नगरपालिका को साफ सफाई में आ रही दिक्कतों परेशानी व्यापारियों को बताया व्यापारियों ने सहयोग का पूरा भरोसा दिया, ईओ प्रज्ञा सिंह ने शहर को साफ सफाई स्वच्छ ओर अतिक्रमण मुक्त रखने में चर्चा की , नगरपालिका की सफाई सफाई की व्यवस्था नाइट स्वीपिंग को देखकर व्यापारियों ने ईओ प्रज्ञा सिंह की जमकर तारीफ की
ईओ प्रज्ञा सिंह ने सड़क पर रेहड़े खोमचे ठेली लगाने वालों को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर प्रयोग करने के लिए सख्त आदेश दिए
साथ ही रेहड़े खोमचे ठेली लगाने वालों को काम खत्म करने के बाद अपने घर ले जाने के निर्देश दिए
ईओ प्रज्ञा सिंह ने रेहड़े खोमचे ठेली लगाने वालों को सख्त निर्देश दिए कि कल से अगर रात को सफाई के दौरान कुछ भी सामान मिला वो जब्त कर लिया जाएगा


नगरपालिका ईओ प्रज्ञा सिंह ने शहर को साफ सफाई नाइट स्वीपिंग के लिए रोड मैप भी किया तैयार
ईओ प्रज्ञा सिंह से चर्चा करने के दौरान दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon