सामूहिक विवाह योजना का मुजफ्फरनगर में मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा शुभारंभ
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मुजफ्फरनगर में मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा शुभारंभ
मुजफ्फरनगर 7 जनवरी प्राप्त समाचार के अनुसार आज मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और नगर विधायक मुजफ्फरनगर श्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का विधिवत रूप से शुभारंभ किया एवं सभी को आशीर्वाद भी दिया मिली जानकारी के अनुसार सनातन धर्मसभा में नगरपालिका के द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन
समाज कल्याण विभाग के द्वारा जनपद में नगरपालिका सहित कई जगहों पर सामूहिक विवाह का आयोजन
नगरपालिका में 41 हिंदू मुस्लिम जोड़ो का सामूहिक विवाह का आयोजन
मंत्री कपिलदेव अग्रवाल और नगरपालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने दिया वैवाहिक जोड़ो को आशीर्वाद
समाज कल्याण अधिकारी विनीत कुमार मलिक व ईओ प्रज्ञा सिंह सहित सभासदों ने भी दिया आशीर्वाद
वैवाहिक जोड़ो को 35 हजार रुपए व घरेलू सामान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतरित दिया गया मंत्री कपिलदेव अग्रवाल का चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप व ईओ प्रज्ञा सिंह ने फूलों का बुके देकर किया स्वागत 

