नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

समाज सुधारक और दीन दुखियों की सेवा के प्रेरणा स्रोत स्वर्गीय चौधरी हरिराम आर्य की 50वीं पुण्य तिथि पर हुआ यज्ञ:बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की

1 min read

शाहपुर मुजफ्फरनगर 5 जनवरी प्राप्त समाचार के अनुसार गत दिवस 3 जनवरी को शाहपुर कस्बे में प्रसिद्ध आर्य समाजी और समाज सुधारक के रूप में सुविख्यात दीन दुखियों की सेवा के सच्चे प्रेरणा स्रोत प्रमुख समाजसेवी स्व० चौधरी हरिराम आर्य की 50 वीं पुण्यतिथि पर आर्य परिवार द्वारा देवयज्ञ (वैदिक हवन) का आयोजन किया गया।

यज्ञ के मुख्य यजमान प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक डॉ देवराज आर्य एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती विजय ज्योति आर्य रहे, एवं यज्ञ के संचालक आचार्य गुरु वचन शास्त्री व आचार्य गुरुदत्त आर्य रहे।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यज्ञ के ब्रह्मा सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के दिल्ली के अध्यक्ष स्वामी आर्यवेश ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में युवा विचलित होकर अपनी गरिमामय संस्कृति को भूल रहे है।

युवाओं को स्वामी दयानंद की विचारधारा से जोड़कर युवाओं को संस्कारित करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि युवा अपनी गरिमामय भारतीय संस्कृति को अपनाकर देश को विश्व गुरु बनाने का कार्य करें। पूर्व मंत्री व विधायक स्वामी ओमवेश ने कहा कि स्वामी दयानंद के विचारधारा से जुड़कर समाज को संस्कारित करने के साथ स्वामी दयानंद के संदेश को

जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। कार्यक्रम में मुख्य उपस्थिति डॉ सूर्यदेव आर्य एवं उनके परिवार की रही जो ऑस्ट्रेलिया से यज्ञ मैं सम्मिलित हुए। डॉ सूर्यदेव UNO (संयुक्त राष्ट्र संगठन) मैं व्यावसायिक आचरण और मानवाधिकार विभाग के वरिष्ठ अधिकारी है। इस कार्यक्रम में देशवाल खाप के चौधरी शरणवीर सिंह व सर्व खाप मंत्री सुभाष बालियान को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक स्वर्गीय इलमचंद आर्य के सुपुत्र डॉ. सत्यवीर आर्य, रणवीर सिंह आर्य , महावीर सिंह आर्य , डॉ देवराज आर्य एवं समस्त आर्य परिवार के सदस्यों ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन युवा शिक्षाविद श्री सुघोष आर्य ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी अकरम कुरैशी, पूर्व चेयरमैन प्रमेश सैनी, राजेश सिंघल, भाजपा नेता श्याम पाल सिंघल, वरिष्ठ प्रमुख समाज सेवी मनमोहन दास बंसल, वरिष्ठ प्रमुख समाजसेवी अरविंद पाल, वरिष्ठ प्रमुख समाजसेवी हाजी शाहिद त्यागी, पत्रकार भाग्य शर्मा, युवा समाज सेवी. ‘वी तौहीद त्यागी, नगर कार्यवाह एडवोकेट संदीप बंसल, वरिष्ठ प्रमुख चिकित्सक डॉ. गौरव सैनी,
गोविंद वर्मा, दर्शित मित्तल, समाजसेवी मनोज सिंघल, नवीन राणा, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अनुज अग्रवाल, पूर्व सभासद उमेश गोयल, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप सिंह चौहान, सभासद सोनू सैनी व मनोज सैनी आदि सहित कस्बे व क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

स्वर्गीय चौधरी हरिराम आर्य की 50 वी पुण्यतिथि पर पूरे देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में 600 से अधिक आर्य समाजी और गणमान्य नागरिक पधारे पुण्यतिथि का कार्यक्रम बहुत ही ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में परिवार के 50 वर्ष पुराने चित्रों की प्रदर्शनी मुख्य केंद्र बिंदु रही। आर्य परिवार के 146 सदस्यों द्वारा परिवार को इस एकजुट रखने के प्रयास की सभी के द्वारा अत्यंत सराहना की गई।

मुजफ्फरनगर जनपद के शाहपुर में आयोजित कार्यक्रम में एक और महत्वपूर्ण बात हुई उस दिन, यज्ञ के ब्रह्मा पूज्य स्वामी आर्यवेश जी के द्वारा डॉ देवराज आर्य और उनकी धर्मपत्नी द्वारा संकलित एक हवन की पुस्तक ” वैदिक हवन पद्धति” का भी विमोचन हुआ एवं सभी को निशुल्क पुस्तक बांटी गई।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon