नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र


मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बघरा का औचक निरीक्षण किया

 

*मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया गया*

 

*मुजफ्फरनगर 9 जनवरी 2025* मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया के द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बघरा का औचक निरीक्षण किया गया, जहां पर उनके द्वारा स्वास्थ्य केंद्र का गहनता के साथ निरीक्षण कर प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।

 

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया के द्वारा आज सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघरा का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य केंद्र के समस्त अधिकारी और कर्मचारियों को कहा कि वह अपनी कार्यशैली की गुणवत्ता को ओर अधिक सुधारने का प्रयास करें।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन कोल्ड चेन, औषधियों के रखरखाव, उपस्थिति पंजिका, आदि का निरीक्षण किया उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ अश्वनी चौधरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की साफ सफाई व्यवस्था को ओर अधिक दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया, साथ ही उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे रैन बसेरा की उचित व्यवस्था के लिए भी निर्देशित किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सदर ब्लाक में आयुष्मान आरोग्य मंदिर शहाबुद्दीनपुर, आयुष्मान आरोग्य मंदिर मिमलाना, बघरा ब्लॉक में आयुष्मान आरोग्य मंदिर पीनना एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काज़ीखेड़ा का औचक निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी अधिकारियो व कर्मचारियों को ससमय उपस्थित होकर पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करने के लिए निर्देशित किया।निरीक्षण के समय उनके साथ मनोज कुमार भी उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon