नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुजफ्फरनगर में नई कचहरी की सुगबुगाहट तेज


मुजफ्फरनगर में नई कचहरी की सुगबुगाहट तेज: डीएम उमेश मिश्रा ने एडीएम नरेन्द्र बहादुर सिंह के साथ किए कई जगहों के निरीक्षण*

 

शहरवासियों को जाम से मिलेगी निजात

 

मुजफ्फरनगर 9 जनवरी प्राप्त समाचार के अनुसार मुजफ्फरनगर जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने आज अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह को साथ लेकर मुजफ्फरनगर जनपद के कई स्थानों का निरीक्षण किया और वहां पर नई कचहरी बनने पर विचार करने हेतु सभी से सुझाव भी मांगे जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने जनपद मुजफ्फरनगर के तमाम नागरिकों आदि से अपील किया कि वह नई कचहरी के लिए स्थान का सुझाव अवश्य भेजें उस पर भी विचार किया जाएगा पूरी तरह से सभी को विश्वास में लेकर कचहरी यानी नई कलेक्ट्रेट का निर्माण करने हेतु कार्य अमल में लाया जाएगा और यदि सुझाव आता है तो पुराने कलेक्ट्रेट का ही ध्वस्तीकरण कर वहां पर भी कार्य कराया जा सके मिली जानकारी के अनुसार

जनपद मुजफ्फरनगर में कई दिनों से लगातार डीएम उमेश मिश्रा व एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह नए कलेक्ट्रेट भवन निर्माण के लिए अलग अलग शहरी क्षेत्रों के साथ साथ देहात में भी जगह तलाश रहे हे और निरीक्षण कर रहे हे

वही आज डीएम उमेश मिश्रा एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह के साथ छपार में नई कलेक्ट्रेट कचहरी के लिए जमीन का निरीक्षण करने पहुंचे और जगह के निरीक्षण किया आपको बता दे छपार में ही सरकारी जमीन कलेक्ट्रेट के निर्माण के लिए बहुतायत में प्रशासन को मिली हे शहरी क्षेत्र में कलेक्ट्रेट के अनुसार प्रशासन को जगह नहीं मिल पाई,निरीक्षण के दौरान डीएम उमेश मिश्रा,एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह और तहसीलदार न्यायिक सदर राधेश्याम गौड़ मौजूद रहे आज विकास भवन के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भी जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने तमाम पत्रकार बंधुओ से भी अपील की कि वह भी कलेक्ट्रेट भवन बनाने हेतु स्थान के चयन हेतु अपने सुझाव अवश्य भेजें ताकि उन पर भी विचार किया जा सके की अवसर पर जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने कहा कि सभी के सुझाव के अनुरूप और सभी को विश्वास में लेकर नई कलेक्ट्रेट का कार्य आरंभ किया जाएगा जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने कहा कि जो भी जनपद वासियों के हित में होगा उसी को अंतिम रूप दिया जाएगा काफी देर तक जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने पत्रकार बंधुओ से सुझाव देने की अपील की

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon