नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

पी0एम0 सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के

1 min read

पी0एम0 सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा अनुसरण के सम्बन्ध मंे जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में विकास भवन, के सभाकक्ष में सम्पन्न।*
*——————————————————-*
*लाभार्थी अपना आवेदन नेशनल पोर्टल pmsuryaghar.gov.in पर स्वयं भी कर सकता है।*
*——————————————————*

*मुजफ्फरनगर.. 09-01-2025..* आज जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में विकास भवन, के सभाकक्ष में पी0एम0 सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा अनुसरण के सम्बन्ध मंे मासिक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में परियोजना प्रभारी द्वारा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। पी0एम0 सूर्य घर योजना के अन्तर्गत जनपद मंे 50 हजार घरों पर ऑनग्रिड सोलर रूफटॉप पावर प्लांट स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पी0एम0 सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अन्तर्गत 02 किलोवाट की संयंत्र की स्थापना पर 90 हजार रूपये का अनुदान मिलता है। 03 किलोवाट के संयंत्र पर रू0 1,08,000.00 राज्य सरकार व केन्द्र सरकार द्वारा अनुदान दिया जाता है। इस योजना में अधिकतम रू0 1,08,000.00 रूपये का अनुदान देय है। बैंक द्वारा 7 प्रतिशत ब्याज दर पर लाभार्थियांे को लोन दिये जाने की सुविधा उपलब्ध है। 01 कि0वाट से 10 कि0वाट तक के घरेलु विद्युत कनेक्शन वाले लाभार्थी इस योजना का लाभ उठा सकते है। 01 कि0वाट संयंत्र मंे प्रतिदिन औसतन 05 यूनिट विद्युत का उत्पादन होता है। आमतौर पर घरों में 02 कि0वाट के विद्युत कनेक्शन होते है। जिसमें औसतन प्रतिदिन 10 यूनिट विद्युत प्राप्त होती है। इस तरह माह मंे लगभग 300 यूनिट विद्युत का उत्पादन होता है जिसमंे नेट मीटर की भी सुविधा है। जनपद मंे वर्तमान में 25 वेण्डर्स पंजीकृत है। संयंत्र स्थापना हेतु लाभार्थी को नेशनल पोर्टल पर आवेदन करना होता है। वेण्डर्स द्वारा लाभार्थियों का पंजीकरण निःशुल्क किया जाता है। लाभार्थी अपना आवेदन नेशनल पोर्टल pmsuryaghar.gov.in पर स्वयं भी कर सकता है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा बैंक के अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष निर्धारित समय में लोन देने के निर्देश दिये गये है। जिन लाभार्थियों को लोन दिया गया है, उनके खाते फ्रीज न किये जाये। विद्युत विभाग के अधिकारियों को सत्यापन एवं नेटमीटर के कार्य ससमय करने के निर्देश दिये गये है। सभी वेण्डरों को गुणवत्तापूर्वक संयंत्रांे की स्थापना किये जाने के निर्देश दिये गये। अगर गुणवत्ता में कमी पाई जाती है, तो कठोर कार्यवाही करने की चेतावनी दी गयी है। सोलर मॉडल ग्राम हेतु चयनित ग्रामों के प्रधानों को अपने घर मंे सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए अनुरोध किया गया है तथा खंड विकास अधिकारी, सहायक खंड विकास अधिकारी पंचायत, ग्राम सचिव को निर्देशित किया गया कि चयनित ग्रामों में समिति का गठन करंे तथा ग्रामवासियों को योजना की पूर्ण जानकारी देकर लोगोें को जागरूक करें। परियोजना अधिकारी, यूपीनेडा, मुजफ्फरनगर को निर्देश दिये गये कि मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में बैंक, विद्युत विभाग, वेण्डर्स, खंड विकास अधिकारी के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक करवायंे तथा जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में महीने में 02 बार मीटिंग करायें।
बैठक में सम्बन्धित विभाग के अधिकारीगण एवं वेण्डर्स उपस्थित रहें।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon