नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने अवैध रूप से

1 min read

एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने अवैध रूप से संचालित होटल पर मारा छापा

 

*—— एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी की कार्रवाई से होटल वालो में हड़कंप मचा——*

 

*—— निष्पक्ष, त्वरित व दबंग कार्यशैली के लिए जानी जाती है:- एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी——–*

 

मुज़फ्फरनगर। एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी को सूचना मिली थी की तहसील खतौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शाहबाजपुर तिगाई में होटल गोल्ड डायमंड के नाम से चल रहा था जिसमे अनैतिक गतिविधिया हो रही है शिकायत को तत्काल संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई करने वाली एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने मौके पर जाकर नायब तहसीलदार खतौली अमित रस्तोगी व पुलिस टीम के साथ छापा मारा छापे के दौरान पांच लड़कियां मौके पर मिली तथा कुछ अनैतिक सामान भी मौके पर से प्राप्त हुआ जिसको एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने सील करा दिया तथा लड़के व लड़कियों को थाना खतौली भेजकर अग्रिम कार्रवाई करने हेतु थाना अध्यक्ष खतौली को निर्देशित किया।

एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने बताया कि शिकायत मिली थी कि इस होटल में कुछ अनैतिक गतिविधियों हो रही है जिसको संज्ञान लेकर मेरे द्वारा छापेमार कार्यवाही की गई है प्रकरण की गहनता से जांच कराई जा रही है जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी आगे भी यदि कोई ऐसी शिकायत संज्ञान में आती है तो उस पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon