अर्ली डिटेक्शन से ब्रेस्ट कैंसर पर विजय
1 min read
अर्ली डिटेक्शन से ब्रेस्ट कैंसर पर विजय: मैक्स अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने 41 वर्षीय महिला को शुरुआती स्तन कैंसर से उबरने में मदद की
मुज़फ्फरनगर, 28 फरवरी 2025: मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही 41 वर्षीय मुज़फ्फरनगर निवासी अंजू रानी, का सफलतापूर्वक इलाज किया। शुरुआती चरण में कैंसर का पता चलने और एडवांस्ड ब्रेस्ट कंजर्वेशन तकनीकों के कारण न केवल उनके स्तन को बचाया जा सका, बल्कि उन्हें कीमोथेरेपी से भी बचाया गया।
स्तन कैंसर के समय पर इलाज और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के महत्व को उजागर करने के उद्देश्य से, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने आज एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया। इस अवसर पर मैक्स अस्पताल, वैशाली के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (स्तन कैंसर) विभाग की वरिष्ठ निदेशक, डॉ. रजिंदर कौर सग्गू और 41 वर्षीय अंजू रानी उपस्थित रहीं, जिन्होंने मैक्स अस्पताल, वैशाली में ब्रेस्ट कंजर्वेशन सर्जरी करवाई थी।
मैक्स अस्पताल, वैशाली के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (स्तन कैंसर) विभाग की वरिष्ठ निदेशक डॉ. रजिंदर कौर सग्गू ने कहा, “जब अंजू रानी, (जो एक युवा मां हैं) ने अपने दाहिने स्तन में एक छोटी सी गांठ महसूस की, तो उन्होंने वही किया जो हर महिला को करना चाहिए— वो तुरंत हमारे पास जाँच के लिए आईं। जांच के बाद, हमने पुष्टि की कि उनका स्तन कैंसर शुरुआती स्टेज में था, जिससे वह ब्रेस्ट-कंजर्विंग सर्जरी और न्यूनतम इनवेसिव सर्जरी के लिए चुनी गईं। उनकी समय पर जागरूकता के कारण, हमने ब्रेस्ट कंजर्वेशन सर्जरी और सेंटिनल लिम्फ नोड बायोप्सी की, जिससे पूरे कैंसर युक्त टिशूस को हटाया जा सका, और पूरी मैस्टेक्टॉमी (स्तन हटाने) की आवश्यकता नहीं पड़ी। उनके मामले की प्रकृति को देखते हुए, उन्हें कीमोथेरेपी की आवश्यकता नहीं पड़ी, जिससे उनकी रिकवरी प्रक्रिया काफी आसान हो गई। पुनरावृत्ति के जोखिम को कम करने के लिए, वह अब सिर्फ एक सरल दैनिक एंटी-हॉर्मोनल टैबलेट ले रही हैं।”
समाज में स्तन कैंसर की प्रारंभिक पहचान को लेकर अधिक जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है, क्योंकि अधिकतर महिलाएं तब अस्पताल पहुंचती हैं जब कैंसर शरीर के अन्य भागों में फैल चुका होता है। ऐसे उन्नत चरणों में, कैंसर को पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सकता और उपचार का उद्देश्य केवल कैंसर के आकार को कम करना या इसे नियंत्रित करना होता है।
डॉ. सग्गू ने आगे कहा, “कई महिलाएं स्तन खोने के डर से समय पर इलाज नहीं करवाती हैं। हालांकि, ब्रेस्ट कंजर्वेशन सर्जरी और आधुनिक उपचार तकनीकें न केवल जीवित रहने की संभावना बढ़ाती हैं, बल्कि जीवन की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाती हैं। आज अंजू रानी कैंसर मुक्त, स्वस्थ और आत्मविश्वास के साथ अपना जीवन जी रही हैं।”
मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली उन्नत कैंसर देखभाल प्रदान करने, स्तन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की जिम्मेदारी लेने के लिए सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल वैशाली की सर्जिकल अंकोलाजी स्तन कैंसर विभाग की वरिष्ठ निदेशक डॉक्टर रजिंदर कौर सग्गू ने कहा कि असल में इस बारे में जागरूकता का अभाव है हम सभी को मिलकर महिलाओं को जागरूक करना होगा और यह बताना होगा कि स्तन कैंसर ठीक हो सकता है बिना किसी परेशानी के और हर हालत में ठीक हो सकता है देखने में आता है कि स्तन कैंसर की मरीज महिलाएं भयभीत हो जाती है और सही प्रकार से इलाज भी नहीं कर पाती हम सभी को उन्हें जागरूक करने की आवश्यकता है और यह हम सभी का कर्तव्य है कि हम महिलाओं को जागरूक करें और उन्हें स्तन कैंसर की संपूर्ण जानकारी दें और यह भी बताएं कि वह भयभीत न हो इसका इलाज हो सकता है क्योंकि इस बीमारी की प्रारंभिक जांच अगर कराई जाए तो वह प्रारंभिक जांच के बाद ही ठीक हो सकता है उन्होंने बताया कि यह भ्रांति गलत है कि कैंसर का पता जब लगता है जब वह संपूर्ण रूप से फैल जाता है ऐसा बिल्कुल भी नहीं है इसके अलग-अलग प्रकार के लक्षण होते हैं यदि उन लक्षणों के प्रति हम जागरूक हैं तो हम बेहतर इलाज कर सकते हैं बात जागरूकता की है महिलाओं को जागरूक करने की है और पूरे समाज का यह कर्तव्य है कि वह महिलाओं को जागरूक करें और इस बीमारी के प्रति इलाज हो सकता है यह बताएं


