नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
September 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जनपद की जानसठ तहसील में जिलाधिकारी एवं

1 min read

*जनपद की जानसठ तहसील में जिलाधिकारी एवं पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस।*
———————————————–
*जिलाधिकारी द्वारा शिकायत रजिस्टर का अवलोकन कर शिकायतकर्ताओं से फोन पर वार्ता कर लिया गया फीडबैक*
===============================

मुजफ्फरनगर दिनांक 01 मार्च 2025 जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में तहसील जानसठ के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में राशन कार्ड, भूमि विवाद, नगर पालिका, आरएम रोडवेज, नगर पंचायत से संबंधित, श्रम विभाग से संबंधित ,पेंशन, विद्युत विभाग से संबंधित, सड़क आदि संबंधी शिकायतें प्राप्त हुए।
जानसठ तहसील समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा शिकायत रजिस्टर का अवलोकन भी किया गया तथा शिकायतकर्ताओं से फोन पर वार्ता कर फीडबैक भी लिया। उन्होंने वन विभाग द्वारा पूर्व में शिकायत का निस्तारण करने के संबंध में वन विभाग के फॉरेस्टर से जानकारी करने पर, सही जवाब न देने पर तथा संपूर्ण समाधान दिवस में वनाधिकारी मौके पर अनुपस्थित पाए जाने पर दोनों लोगों को प्रतिकूल प्रविष्टियां देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों तथा आइजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का ससमय व गुणवत्तापूर्ण एवं संतोष जनक निस्तारण करने हेतु समय-समय पर निर्देशित किया जाता रहा है, कुछ अधिकारियों द्वारा प्राप्त शिकायतों का सही ढंग से निस्तारण न किया जा रहा है, जिससे जनपद की रैंकिंग खराब हुई है, यदि ऐसे संबंधित अधिकारी अपने कार्य में सुधार नहीं लाते हैं, तो उनको प्रतिकूल प्रवृत्तियां दिए जाने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण व समयातर्गत तथा पारदर्शिता के साथ शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता ना बरतने के भी सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विगत माह संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा आईजीआरएस की शिकायतों तथा संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण सही ढंग से ना किया जाने, शिकायत का निस्तारण संतोष जनक ना किया जाने के कारण जनपद की रैंकिंग खराब हुई। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आइजीआरएस एवं संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत तो का गुणवत्ता पूर्वक समय अंतर्गत निस्तारण किया जाए । उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए की शिकायत कंप्यूटर पर अपलोड होने से पहले शिकायत को अच्छी तरह से पढ़ लें उसके बाद ही कंप्यूटर पर अपलोड कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए यदि किसी स्तर पर कोई शिकायत का निस्तारण में लापरवाही बरती जाती या पेंडिंग में होती है, तो संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की कोई लापरवाही ना बढ़ती जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 37 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 4 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को संदर्भित करते हुए निर्देशित किया कि पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से मौके पर पहुंच कर शिकायतकर्ता से शिकायत के सम्बन्ध में फीडबैक लें कि बह संतुष्ट है,और मौके का फोटो भी कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी जानसठ श्री सुबोध कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री सुनील तेवतिया, क्षेत्राधिकार जानसठ श्री यतेंद्र नागर, क्षेत्राधिकार भोपा, तहसीलदार श्री सतीश चंद्र बघेल, नायब तहसीलदार श्री विपिन चौधरी, जिला पूर्ति अधिकारी श्री राघवेंद्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री विनीत मलिक, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
✅ *पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा तहसील जानसठ पर किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन।*

✅ *जनसमस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को किया गया निर्देशित।*
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 01.03.2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह व जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा द्वारा तहसील जानसठ पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान क्षेत्राधिकारी जानसठ श्री यतेन्द्र सिंह नागर, क्षेत्राधिकारी भोपा/कार्यालय श्री देववृत वाजपेई सहित अन्य पुलिस, प्रशासनिक एवं राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon