नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

योगी सरकार ने पहले की सरकार से तीन गुना अधिक किया गन्ना मूल्य भुगतान, छह गुना धान खरीद, दोगुना हुई गेहूं खरीद

1 min read

*योगी सरकार ने पहले की सरकार से तीन गुना अधिक किया गन्ना मूल्य भुगतान, छह गुना धान खरीद, दोगुना हुई गेहूं खरीद*

 

*आठ साल बेमिसाल : योगी सरकार ने सहारनपुर में रचे विकास के नए कीर्तिमान*

 

*-पहली बार 306519 किसानों को मिली पीएम किसान सम्मान निधि, किसान ऋण मोचन योजना से 73570 किसानों को मिला लाभ*

 

*-किसानों को 13193 करोड़ रुपए का हुआ गन्ना मूल्य भुगतान, 3877188 क्विंटल गेहूं व 411851 क्विंटल हुई धान खरीद*

 

*-ग्रामीण क्षेत्र में 7763 जबकि शहरी क्षेत्र में 34094 को मिला प्रधानमंत्री आवास, ग्रामीण क्षेत्र में पहली बार 1221 लोगों को मिला मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ*

 

*-48,942 निराश्रित महिला पेंशन नवीन स्वीकृति जबकि 51,787 वृद्धावस्था पेंशन नवीन स्वीकृति, 66991 छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट व स्मार्टफोन*

 

*-मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से 54352 जबकि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में 129688 लोग हुए लाभान्वित*

 

*सहारनपुर, 25 मार्च :* योगी सरकार के नेतृत्व में सहारनपुर में आठ वर्षों के दौरान अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। किसानों, महिलाओं से लेकर गरीबों तक, हर वर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है। योगी सरकार ने सहारनपुर में पहले की सरकार से तीन गुना अधिक गन्ना मूल्य का भुगतान किया है। साथ ही, छह गुना अधिक धान खरीद और दो गुना गेहूं खरीद कर किसानों को पिछले 8 वर्षों में बड़े पैमाने पर लाभ पहुंचाया है। सहारनपुर में योगी सरकार के प्रयासों से पहली बार 306519 किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि मिली, वहीं किसान ऋण मोचन योजना से 73570 किसानों को लाभ पहुंचा है।

 

*किसानों के हित में उठाए बड़े कदम*

योगी सरकार ने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। पीएम किसान सम्मान निधि से 3,06,519 किसानों को पहली बार लाभ मिला। जबकि किसान ऋण मोचन योजना के तहत 73,570 किसानों को राहत मिली है। गन्ना किसानों को 13,193 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। जबकि गेहूं खरीद 38,77,188 क्विंटल और धान खरीद 4,11,851 क्विंटल की गई है।

 

*आवास योजनाओं से बड़े पैमाने पर मिला घर*

गरीबों को घर देने के लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाईं जिससे बड़े पैमाने पर लोगों को अपने घर का सपना पूरा करने का अवसर मिला। सहारनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 7,763 लोगों को घर मिला। जबकि, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से 34,094 लाभार्थियों को लाभ मिला। यही नहीं, पहली बार 1,221 लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ मिला। वहीं, सफाई और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत बड़ी संख्या में शौचालय बनाए। इसके अंतर्गत 1,46,291 व्यक्तिगत शौचालय जबकि 902 सामुदायिक शौचालय बने।

 

*पेंशन योजनाओं का समाज के कमजोर वर्गों को मिला लाभ*

योगी सरकार ने समाज के कमजोर वर्गों को मजबूत करने के लिए कई पेंशन योजनाओं को लागू किया। इसके अंतर्गत निराश्रित महिला पेंशन (नवीन स्वीकृति) के अंतर्गत 48,942 महिलाओं को लाभ मिला। जबकि वृद्धावस्था पेंशन (नवीन स्वीकृति) के अंतर्गत 51,787 बुजुर्गों को पेंशन मिली। इसी प्रकार, दिव्यांगजन पेंशन (नवीन स्वीकृति) योजना से 11,044 लोगों को लाभ मिला।

 

*विवाह, मातृ और शिक्षा योजनाओं का लाभ*

महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए सरकार ने विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारा जिसके अंतर्गत सामूहिक विवाह योजना में 8,221 जोड़ों की शादी कराई गई। साथ ही, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से 54,352 बेटियों को मदद मिली। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 1,29,688 महिलाओं को सहायता दी गई। इसके अलावा, पहली बार निःशुल्क राशन वितरण (गेहूं/चावल) योजना के तहत 1,34,71,033 क्विंटल अनाज वितरित किया गया। युवाओं की टेक्निकल एजुकेशन के तहत भी योगी सरकार ने काफी काम किया। इसके अंतर्गत 66,991 बच्चों को टैबलेट और स्मार्टफोन प्रदान किए गए।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon