नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुजफ्फरनगर में भव्य मेले का आगाज

1 min read

मुजफ्फरनगर में भव्य मेले का आगाज: मंत्री सोमेंद्र तोमर की पीसी: आयुक्त सहारनपुर अटल कुमार राय भी रहे मौजूद

मुजफ्फरनगर 25 मार्च प्राप्त समाचार के अनुसार उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के 8 साल बेमिसाल को लेकर आज जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर श्री उमेश मिश्रा के सबल प्रयासों से जिला प्रदर्शनी ग्राउंड में तीन दिवसीय विकास मेले का भव्य आगाज किया गया दैनिक सूरज केसरी समाचार पत्र की विशेष कवरेज के अनुसार मेले का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा राज्य मंत्री श्री सोमेंद्र तोमर द्वारा किया गया इस अवसर पर मंत्री सोमेंद्र तोमर द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किए गए कार्यों को गिनाते हुए प्रेस वार्ता भी की गई प्रेस वार्ता में सहारनपुर मंडल के आयुक्त एवं लोकप्रिय वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री अटल कुमार राय और जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर श्री उमेश मिश्रा और डीआईजी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री संदीप भागिया, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेंद्र कुमार और नगर मजिस्ट्रेट श्री विकास कश्यप और नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण प्रजापत एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल सिंह निर्वाल, नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री गौरव स्वरूप एवं सदर प्रमुख श्री अमित चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुधीर सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मोहन तायल और श्री सुनील दर्शन और मेला संयोजक श्री सुधीर खटीक और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अभिषेक गुर्जर आदि भी मौजूद रहे मिली जानकारी के अनुसार

उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर मुजफ्फरनगर नुमाइश ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित… यूपी सरकार के राज्य और प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर सरकारी योजनाओं ओर विकास कार्य को लेकर कर रहे प्रेसवार्ता की, यहां पर मंत्री सोमेंद्र तोमर का बैंड बाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया

डीएम उमेश मिश्रा ने किया कार्यक्रम में पहुंचने पर मंत्री का आभार व्यक्त

प्रेसवार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल,कॉपरेटिव चेयरमैन रामनाथ सिंह ठाकुर,नगरपालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप बीजेपी जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी बीजेपी नेता गौरव स्वरूप बीजेपी नेता श्रीमोहन तायल सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे इस दौरान मंत्री सोमेंद्र तोमर और मंडल आयुक्त श्री अटल कुमार राय और जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार के 8 साल बेमिसाल से संबंधित पत्रिकाओं का भी विधिवत रूप से विमोचन किया दैनिक सूरज केसरी समाचार पत्र की विशेष कवरेज के अनुसार

कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं को लेकर भी लगाए गए अलग-अलग विभागों द्वारा स्टॉल प्रेस वार्ता में मंत्री सोमेंद्र तोमर ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियां को विस्तार से गिनाते हुए मुजफ्फरनगर जनपद के विकास कार्यों और प्राथमिकताओं को भी विस्तार से रखा प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री सोमेंद्र तोमर से पत्रकारों ने बहुत सारे प्रश्न किए जिनका उत्तर मंत्री जी ने दिया और कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के 8 साल बेमिसाल रहे हैं जो देश में भी बेमिसाल है जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर श्री उमेश मिश्रा के नेतृत्व में लगाए गए तीन दिवसीय विकास मेले में सभी विभागों ने अपने-अपने स्टाल लगाए थे प्रेस वार्ता समाप्त होने के पश्चात मंत्री श्री सोमेंद्र तोमर ने मंडला आयुक्त श्री अटल कुमार राय और जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा के साथ मेले के हर स्टॉल का अवलोकन किया एवं सभी स्टॉल की प्रशंसा की वन विभाग मुजफ्फरनगर और यातायात पुलिस द्वारा लगाए गए स्टॉल पर भी मंत्री सोमेंद्र तोमर गए इसके पश्चात नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा लगाए गए भव्य स्टॉल का भी मंत्री जी ने अवलोकन किया नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर श्रीमती डॉक्टर प्रज्ञा सिंह के नेतृत्व में लगाए गए स्टॉल और सेल्फी प्वाइंट की भी मंत्री श्री सोमेंद्र तोमर ने प्रशंसा की और इस सेल्फी पॉइंट पर मंत्री श्री सोमेंद्र तोमर और मंडल आयुक्त सहारनपुर श्री अटल कुमार राय और जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर श्री उमेश मिश्रा और डीआईजी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह सहित कई अधिकारियों ने सेल्फी पॉइंट पर फोटो भी खिंचवा कर नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के सेल्फी प्वाइंट की प्रशंसा की इस दौरान भाजपा के समस्त पदाधिकारियों और मुजफ्फरनगर जनपद के समस्त अधिकारियों ने सभी विभागों के स्टालों का अवलोकन किया और प्रशंसा की तत्पश्चात नुमाइश पंडाल में एक भव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसको मंत्री श्री सोमेंद्र तोमर ने संबोधित किया और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियां को यहां भी विस्तार से बताया कुल मिलाकर जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा के नेतृत्व में लगाए गए इस भव्य मेले की सभी ने प्रशंसा की जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर श्री उमेश मिश्रा ने मेले में लगे तमाम स्टॉल का लोकप्रिय वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और मंडला आयुक्त सहारनपुर श्री अटल कुमार राय को विधिवत रूप से अवलोकन कराया मंडल आयुक्त श्री अटल कुमार राय ने जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा और जिला प्रशासन मुजफ्फरनगर के कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी स्टॉल को भी बेमिसाल बताया

*उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा सुरक्षा और सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में तीन दिवसीय मेले का आयोजन नुमाइश मैदान में किया गया।*

———————————————— *मेले के मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी मंत्री ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग उत्तर प्रदेश शासनं डॉक्टर सोमेंद्र तोमर ने दीप प्रज्वलित कर मेले का किया शुभारंभ।*

———————————————

*मेले में लाभार्थियों को टूल किट, ऋण वितरण, चेक आदि का किया गया वितरण ।*

———————————————

*विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को किया गया शाॅल उड़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित ।*

———————————————-

*माननीय राज्य मंत्री ने विभागों के द्वारा लगाए गए स्टाल तथा प्रदर्शनी, रोजगार मेला, आरोग्य मेला,ऋण वितरण, विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास आदि का भ्रमण कर किया अवलोकन ।*

———————————————-

*लखनऊ टीम एवं कॉलेज व विद्यालयों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम* —————————————-उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा सुरक्षा और सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में तीन दिवसीय मेले का आयोजन नुमाइश मैदान में किया गया।

तीन दिवसीय मेले के मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी मंत्री ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग उत्तर प्रदेश शासनं डॉक्टर सोमेंद्र तोमर ने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया ।

मेले में कुंभ मेला की डॉक्यूमेंट्री फिल्म का एवं महिला सुरक्षा एवं विकास की डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रसारण किया गया जिसको नागरिकों एवं सभी माननीयों द्वारा देखा गया ।

माननीय राज्य मंत्री ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग उत्तर प्रदेश डॉक्टर सोमेंद्र तोमर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए

कहा कि प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा व सुशासन के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनपद स्तर पर दि 25, 26 और 27 मार्च को नुमाइश मैदान मेले में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे जिसके अन्तर्गत विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी, स्टॉल, फूड कोर्ट, रोजगार मेला, आरोग्य मेला, ऋण वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इस मेले के माध्यम से सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी यहां के नागरिकों को मिलेगी । उन्होंने कहा की सरकार की मंशा है की सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को अवश्य मिले।

उन्होंने ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा कि कि स्टालों एवं प्रदर्शनी के माध्यम से मेले में आने वाले लोगों को अपने विभाग की संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध अवश्य कराएं जिससे उनको उस योजनाओं का लाभ मिल सके।

माननीय मंत्री जी ने कहां की उत्तर प्रदेश शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, रोजगार, एवं विकास कार्य की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है

उन्होंने कहा कि सरकार निरंतर प्रयास कर रही है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे उसे उसका लाभ अवश्य मिले।

कार्यक्रम से पूर्व माननीय मंत्री जी द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया ।

प्रेस वार्ता के उपरांत माननीय मंत्री जी द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा सुरक्षा व सुशासन के 8 वर्ष पूरे होने के विषय मे प्रकाशित पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

मंडलायुक्त सहारनपुर श्री अटल कुमार राय ने कहा कि जनपद में प्रशासन द्वारा तीन दिवसीय मेले की जो शानदार तैयारी एवं आयोजन किया जा रहा है वह प्रशंसनीय है

कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉक्टर राजीव कुमार, एवं स्काउट गाइड के भारत भूषण द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री सुधीर सैनी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा, पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागीया, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

इसके उपरांत तीन दिवसीय मेले के दूसरी पाली में माननीय विधायक बुढ़ाना श्री राजपाल बालियान ने मेले में लगे विभिन्न विभागों के स्टालों तथा प्रदर्शनी एवं मॉडलों को देखकर प्रशंसा की तथा विभागो के द्वारा संचालित विभिन्न योजना की जानकारी भी ली। इसके उपरांत माननीय विधायक बुढ़ाना एवं भारतीय र किसान यूनियन के अध्यक्ष श्री नरेश टिकैत तथा गणमान्य नागरिकों द्वारा डिस्प्ले पर कुंभ डॉक्युमेंट्री फिल्म तथा विभिन्न योजनाओं के प्रसारण को देखा। इसके उपरांत माननीय विधायक बुढ़ाना एवं किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेश टिकैत ने विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को ऋण वितरण किया एवं विभिन्न क्षेत्र में अच्छे कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। माननीय विधायक बुढ़ाना ने अपने संबोधन में कहा कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा 2017 से लगातार विकास की ओर अग्रसर हैं

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए पीएम किसान सम्मन निधि तथा अन्य कृषि से संबंधित योजनाओं से किसानों को लाभान्वित कर रही है। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेश टिकैत ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए मेले की प्रशंसा की। तीन दिवसीय मेले में फूड स्टॉल पर जाकर लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखा। गणमान। नागरिक ने विभागीय स्टालों एवं प्रदर्शनी को देखा और प्रशंसा भी की। मेले में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम के दूसरी पारी का संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा किया गया

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, उपयुक्त एनएलआरएम, प्रमोद यादव, उपनिदेशक कृषि संतोष कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित संबंध संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon