नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुख्यमंत्री ने सेवा, सुरक्षा, और सुशासन की नीति के

1 min read

मुख्यमंत्री ने सेवा, सुरक्षा, और सुशासन की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के

अवसर पर गोरखपुर में प्रदर्शनी का उद्घाटन कर प्रदेश में 27 मार्च तक

चलने वाले विकास उत्सव ‘’उत्कर्ष के आठ वर्ष’’ का शुभारम्भ किया

 

मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण के साथ

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए

 

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में

गरीबी उन्मूलन, रोजगार सहित अन्य योजनाओं को धरातल पर उतार

कर प्रत्येक क्षेत्र में प्रदेश को अग्रणी बनाने का कार्य किया : मुख्यमंत्री

 

आज उ0प्र0 के उत्कर्ष के 08 वर्ष पूर्ण हुए, प्रदेश में

हर क्षेत्र में विकास हुआ, युवा सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण

व्यापार सुरक्षा, विरासत संरक्षण का कार्य 08 वर्षो में तेजी से बढ़ा

 

इस विकास यात्रा में प्रदेश वासियों ने डबल इंजन सरकार का सदैव साथ दिया

 

यह विकास टीमवर्क, जनता के सहयोग, प्रशासानिक अधिकारियों

से कार्य कराने की इच्छाशक्ति के बदौलत संभव हुआ, इन्हीं कार्यां

के परिणामस्वरूप नये भारत के नये उ0प्र0 का निर्माण हुआ

 

नये उ0प्र0 में नया गोरखपुर सबके सामने, गोरखपुर में अनेक विकास कार्य चल रहे

 

आज विरासत एवं विकास की यात्रा प्रधानमंत्री जी के

सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही

 

उ0प्र0 पहले बीमारू राज्य था, आज देश का ग्रोथ इंजन बन गया, उ0प्र0 पहले

देश के विकास का बैरियर माना जाता था वह आज विकास का ब्रेक थू्र बना

 

आज उ0प्र0 निवेश का सबसे अच्छा गंतव्य बनकर उभरा, पर्यटन का सबसे

आकर्षक गंतव्य बनकर करोड़ों पर्यटकों को आकर्षित करने में सफल हुआ

 

उ0प्र0 सबसे ज्यादा एक्सप्रेस-वे, सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क,

सबसे ज्यादा मेट्रोसिटी, पहले इनलैण्ड वॉटर-वे वाला प्रदेश

 

आज प्रदेश सबसे ज्यादा आलू, खाद्यान्न, गन्ना, एथेनाल उत्पादन

के साथ ही, केन्द्र सरकार की कई़ योजनाओं में अग्रणी स्थान पर

 

गोरखपुर में सभी मार्ग फोरलेन या टू-लेन हुए

 

प्रदेश का पहला आयुष विश्वविद्यालय गुरु

गोरखनाथ के नाम पर भटहट, गोरखपुर में बनकर तैयार

 

गोरखपुर में फारेस्ट्री एवं हॉर्टीकल्चर विश्वविद्यालय निर्माणाधीन

गोरखपुर में 2.94 लाख लोगों को उज्जवला योजना, 38 हजार 700 स्ट्रीट वेण्डर्स को स्वनिधि योजना के अन्तर्गत सस्ता ऋण, 08 लाख राशन कार्डधारकों और

उनके परिवार को निःशुल्क खाद्यान्न एवं 11 लाख 40 हजार से

अधिक लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ दिया गया

 

गोरखपुर में 2.31 लाख लाभार्थियों को अटल पेंशन, 71 हजार 594 महिलाओं

को निराश्रित पेंशन, 01 लाख 67 हजार 131 वृद्धजनों को वृद्धवस्था पेंशन एवं

24 हजार 698 दिव्यांगजनों को दिव्यांग पेंशन की सुविधा दी जा रही

 

जनपद में बुढ़िया माई मंदिर, तरकुलहा देवी मंदिर, मानसरोवर मंदिर, मुक्तेश्वर नाथ मंदिर के साथ विभिन्न गुरूद्वारों के सौन्दर्यीकरण का कार्य किया जा रहा

 

मुख्यमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में पिछले 08 वर्षों में उ0प्र0 ने अभूतपूर्व विकास किया, हर क्षेत्र में विकास की नई गाथा लिखी : केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री

लखनऊ : 25 मार्च, 2025

उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा, और सुशासन की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन कर पूरे प्रदेश में 25 मार्च से 27 मार्च तक चलने वाले विकास उत्सव ‘’उत्कर्ष के 08 वर्ष’’ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने दिव्यांगजन को सहायक उपकरण के साथ विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण भी किया।

मुख्यमंत्री जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार प्रकट करते हुये कहा कि आज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की 25 करोड़ जनता की सेवा, सुरक्षा, सुशासन एवं प्रदेश को पहचान मिलने के 08 वर्ष पूर्ण हुए है। प्रदेश भी वही है, तंत्र भी वही है, केवल सरकार बदली जिसके कारण प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में गरीबी उन्मूलन, रोजगार सहित अन्य योजनाओं को धरातल पर उतार कर प्रत्येक क्षेत्र में प्रदेश को अग्रणी बनाने का कार्य किया है। यह विकास यात्रा इतनी आसान नहीं थी। बहुत कठिन परिस्थितियां थीं। पहले प्रदेश में दंगे होते थे, हर जिले में एक माफिया का राज चलता था, जमीन पर कब्जा, अवैध खनन, पशु तस्करी, बेटी एवं व्यापारी पर खतरा जैसी परिस्थितियां थीं। सरकार ने माफिया का खात्मा किया। प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कालेज की स्थापना कर के प्रदेश की जनता के जीवन में व्यापक परिवर्तन लाने का कार्य किया।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह वही उत्तर प्रदेश है, जहां कोई निवेशक नहीं आता था। आज उत्तर प्रदेश निवेश का सबसे अच्छा गंतव्य बनकर उभरा है। आज उत्तर प्रदेश पर्यटन का सबसे आकर्षक गंतव्य बनकर करोड़ों पर्यटकों को आकर्षित करने में सफल हुआ है। यह वही प्रदेश है, जहां पहले सड़कें नही थी, आज वह प्रदेश सबसे ज्यादा एक्सप्रेस-वे, सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क, सबसे ज्यादा मेट्रो सिटी, पहले इनलैण्ड वॉटर-वे वाला प्रदेश है। आज उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा आलू, खाद्यान्न, गन्ना तथा एथेनॉल का उत्पादन करने के साथ, केन्द्र सरकार की कई़ योजनाओं में अग्रणी स्थान पर है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह विकास टीमवर्क, जनता के सहयोग, प्रशासनिक अधिकारियों से कार्य कराने की इच्छाशक्ति के बदौलत सम्भव हुआ है। परिश्रम की पराकाष्ठा को लगातार बढ़ाकर सभी के सहयोग के साथ यह कार्य बढ़ाया जा रहा है। इन कार्यां के परिणामस्वरूप नये भारत के नये उत्तर प्रदेश का निर्माण हुआ है। आज नये उत्तर प्रदेश में नया गोरखपुर सबके सामने है। गोरखपुर की विकास यात्रा सबने देखी है। वर्ष 2017 से पूर्व फर्टिलाइजर कारखाना बंद था। आज वह प्रारम्भ हो चुका है। एस0एस0बी0 का एक कार्यालय, सैनिक स्कूल एवं केन्द्रीय विद्यालय भी संचालित है। एक ही परिसर में चार कार्यालय संचालित हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गोरखपुर में 04 विश्वविद्यालय हैं, पांचवे विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है। वर्ष 2017 से पूर्व केवल 02 विश्वविद्यालय थे। गोरखपुर में सड़कों की कनेक्टविटी बहुत अच्छी हुई है। गोरखपुर से लखनऊ, वाराणसी, कुशीनगर, सोनौली, देवरिया जाने वाले सभी मार्ग आज फोरलेन बन चुके हैं। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य भी अन्तिम चरण में है। इससे लखनऊ जाने के लिए एक अतिरिक्त मार्ग प्राप्त होगा। गोरखपुर शहर में भी सड़कों का जाल बिछाया गया है। वर्ष 2017 से पूर्व एयरपोर्ट से मेडिकल या गोरखनाथ मंदिर जाने के लिए 01 घण्टे से भी ज्यादा समय लगता था। आज फोरलेन की सड़कों के कारण यह दूरी 14 मिनट में पूरी हो जाती है। स्पोर्ट्स कॉलेज, जेल बाईपास के मार्ग भी फोरलेन हो चुके हैं। हावर्ड बांध एवं माधव बांध के भी चौड़ीकरण की कार्यवाही चल रही है। पाण्डेयहाता से आर्यनगर होते हुए धर्मशाला बाजार तक विरासत गलियारे का निर्माण कार्य भी युद्ध स्तर पर चल रहा है। गोरखनाथ मंदिर से हड़हवा फाटक होते हुए एच0एन0 सिंह चौराहा तक के मार्ग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज शहर हो या गांव, गोरखपुर में सभी मार्ग फोरलेन या टू-लेन हो चुके है। हजारों-करोड़ों रुपये की लागत से ओवरब्रिज और फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। इससे गोरखपुर में जाम से मुक्ति मिलेगी। पैडलेगंज में एक नया बाईपास बन रहा है। गोरखपुर में ढेर सारे कार्य किये गये हैं। अनेक विकास कार्य चल रहे हैं। सहजनवां में अटल आवासीय विद्यालय के साथ अन्य स्थानों पर पॉलिटेक्निक, नये कॉलेजेज एवं प्रदेश का पहला आयुष विश्वविद्यालय गुरू गोरखनाथ के नाम पर भटहट में बनकर तैयार हो चुका है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में 56 लाख गरीबों को आवास की सुविधा का लाभ दिया गया। प्रदेश के 15 करोड़ लोग निःशुल्क राशन, 01 करोड़ से अधिक लोगो को 12 हजार रुपये वार्षिक की दर से वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन या दिव्यांगजन पेंशन का लाभ, 22 लाख बेटियों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में 25,000 रुपये का लाभ तथा 4.75 लाख बेटियों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ दिया गया है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में आगामी 01 अप्रैल के बाद 01 लाख का अनुदान प्रदेश सरकार देने जा रही है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गोरखपुर में राजघाट के पास नये पुल बन रहे हैं। गोरखनाथ फ्लाईओवर के पास एक और फ्लाईओवर बन रहा है। अब नेपाल से आने वाले लोगों के लिए शहर में आने की जरूरत नहीं पड़ती है। अब वह जंगल कौड़िया से सीधे जगदीशपुर बाईपास से नेपाल जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कला के सम्मान हेतु प्रदेश में एक फिल्म सिटी का निर्माण किया जा रहा है। समाज की जीवंतता के लिए कला बहुत लाभदायक है। कला का संरक्षण एवं कलाकार को प्रोत्साहन की जरूरत होती है। आज विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। विकास के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। गोरखपुर में फर्टिलाइजर एवं एम्स में 01-01 हजार लोगों को नौकरी मिली है। अन्य संस्थानों में भी युवाओं को नौकरियां प्राप्त हुई है। गीडा में 50 हजार पूर्वान्चलवासियों को नौकरी प्राप्त हुई है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गीडा में इंडियन ग्लाईकाल में 400 करोड़ रुपये, इंडियन आटो व्हील्स में 400 करोड़ रुपये, अपोलो ट्यूबस में 320 करोड़ रुपये, प्लास्टिक पार्क में 70 करोड़ रुपये के साथ अन्य कम्पनियों में भी करोड़ों रुपये का निवेश हुआ है। इस निवेश के माध्यम से 50 हजार युवाओं को नौकरी प्राप्त हुई है। गीडा में ही 1,200 करोड़ रुपये की लागत से केयॉन डिस्टलरी चालू होने वाली है। वरुण वेबरेज ने 1,071 करोड़ रुपये, तत्वा प्लास्टिक ने 200 करोड़ रुपये, सीपी मिल्क एण्ड फूड प्रोडक्ट्स ने 100 करोड़ रुपये के निवेश को गीडा क्षेत्र में धरातल पर उतारा गया है। इन निवेशों के परिणाम स्वरूप युवाओं को उनके घर में ही रोजगार मिल रहा है। आज गोरखपुर में नये-नये विकास कार्य हो रहे हैं। नई सड़कों के निर्माण साथ अन्य सड़कों को भी टू-लेन से फोरलेन बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बरगदवां में फर्टिलाइजर कारखाने के पास फोरलेन का एक फ्लाईओवर बन रहा है। गोरखपुर में 1,500 किलोमीटर लम्बाई की प्रमुख सड़कों के लिए 7,500 करोड़ रुपये शासन द्वारा स्वीकृत किये गये हैं। 03 बस स्टेशन का निर्माण भी गोरखपुर में हुआ है। गोरखपुर की राप्तीनगर बस कार्यशाला, नौसढ़ बस स्टेशन, कचहरी बस स्टेशन का पुननिर्माण हुआ है। गोरखपुर में केवल फ्लाईओवर के लिए लगभग 650 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर 2,000 करोड़ रुपये, गोरखपुर से वाराणसी फोरलेन सड़क मार्ग पर 3,274 करोड़ रुपये एवं जेल बाईपास पर 370 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज इन्हीं कार्यों के कारण गोरखपुर स्मार्ट सिटी बना है। यहां सी0सी0 टीवी कैमरे, इलेक्ट्रिक बस की उपलब्धता है, सफाई पर स्मार्ट निगरानी की जा रही है। गोरखपुर में बेटी और व्यापारी की सुरक्षा का व्यापक इंतजाम है। गोरखपुर में गोला, बड़हलगंज, पिपराइच, पीपीगंज, चौरीचौरा नगर पंचायत का विस्तार किया गया। घघसरा बाजार, उनवल, उरूवा बाजार तथा कैम्पियरगंज में 04 नई नगर पंचायत बनायी गयी हैं। वर्तमान में गोरखपुर में 25 इलेक्ट्रिक बसें संचालित हैं, जो पब्लिक ट्रान्सपोर्ट की बेहतरीन सुविधा दे रही हैं। 01 लाख 25 हजार बच्चों को गोरखपुर में स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत निःशुल्क स्मार्टफोन/टैबलेट दिये गये हैं। वे इसके माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं और मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का लाभ ले सकते है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गोरखपुर में एक पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय का निर्माण हो रहा है। यहां एक फारेस्ट्री एवं हार्टीकल्चर विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। गोरखपुर में 02 नये पॉलिटेक्निक, 23 डिग्री कॉलेज, 04 नये आई0टी0आई0 भी बनकर तैयार हुए हैं। यहां बने सैनिक स्कूल पर 176 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं। सहजनवां में 71 करोड़ रुपये की लागत से अटल आवासीय विद्यालय का भी निर्माण किया गया है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गोरखपुर में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अन्तर्गत 04 हजार हस्तशिल्पियों/कारीगरों को प्रशिक्षित करके टूलकिट भी प्रदान किये गये। गोरखपुर में 2.94 लाख लोगों को उज्जवला योजना, 38 हजार 700 स्ट्रीट वेण्डर्स को स्वनिधि योजना के अन्तर्गत सस्ता ऋण, 08 लाख राशन कार्डधारकों और उनके परिवार को निःशुल्क खाद्यान्न एवं 11 लाख 40 हजार से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया गया है। गोरखपुर में 2.31 लाख लाभार्थियों को अटल पेंशन, 71 हजार 594 महिलाओं को निराश्रित पेंशन, 01 लाख 67 हजार 131 वृद्धजनों को वृद्धवस्था पेंशन एवं 24 हजार 698 दिव्यांगजनों को दिव्यांगजन पेंशन की सुविधा दी जा रही है। गोरखपुर में 698 आंगनबाड़ी भवन व 555 पंचायत सचिवालय का निर्माण किया गया हैं।

जनपद में 01 लाख से अधिक लोगों को आवास योजना का लाभ मिला है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 50 हजार 879, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 50 हजार 662 एवं मुख्यमंत्री आवास योजना में 02 हजार 632 लोगों को आवास का लाभ दिया गया है। आज डबल इंजन सरकार में विकास के साथ विरासत भी है। जनपद में बुढ़िया माई मंदिर, तरकुलहा देवी मंदिर, मानसरोवर मंदिर, मुक्तेश्वर नाथ मंदिर के साथ विभिन्न गुरुद्वारों के सौन्दर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। आज उत्तर प्रदेश में अयोध्या काशी और मथुरा के तीर्थ स्थलों का विकास देखकर सभी अभिभूत हो जाते हैं। विरासत एवं विकास की यह यात्रा प्रधानमंत्री जी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के उत्कर्ष के 08 वर्ष पूर्ण हुए हैं। प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। युवा सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण, व्यापार, सुरक्षा, विरासत संरक्षण का कार्य इन 08 वर्षो में तेजी से बढ़ा है। इन 08 की वर्षो की तुलना वर्ष 2017 से पहले 70 वर्ष में किये गये कार्यों से की जाए, तो यह 08 वर्षों भारी हैं। इसमें प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन एवं जनता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। प्रदेश की इस विकास यात्रा में प्रदेश वासियों ने डबल इंजन सरकार का सदैव साथ दिया है। इन कार्यों के परिणाम स्वरूप, जो उत्तर प्रदेश पहले एक बीमारू राज्य था, आज वह देश का ग्रोथ इंजन बन गया है। जो उत्तर प्रदेश पहले देश के विकास का बैरियर माना जाता था, वह आज विकास का ब्रेक थू्र बना है। यह उपलब्धि प्रदेश ने अपनी युवा शक्ति, श्रम शक्ति एवं किसानों के कठिन परिश्रम के बल पर प्राप्त की है। इसने प्रदेश को देश में नम्बर दो की अर्थव्यवस्था बनाने में योगदान दिया है।

इस अवसर पर केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उ0प्र0 में विकास का एक नया दौर चल रहा है। प्रदेश की जनता के विश्वास की बदौलत प्रदेश सरकार ने आज अपने 08 वर्ष पूर्ण किये है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के दूरदर्शी नेतृत्व में पिछले 08 वर्षो में उत्तर प्रदेश ने अभूतपूर्व विकास किया। उत्तर प्रदेश ने हर क्षेत्र में विकास की एक नई गाथा लिखी। उन्होंने कहा कि 08 वर्ष पूर्व यहां कोई भी उद्योगपति निवेश के लिए नहीं आता था। आज मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक जिले में उद्योग की स्थापना हो रही है। गोरखपुर में सड़कों का जाल बिछाने का कार्य मुख्यमंत्री जी ने किया है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे भी बनकर तैयार हो चुका है।

केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में अपराधी अपराध छोड़कर भाग रहे है। गोरखपुर में भी आज सभी तरह के विकास कार्य हो रहे है। आज से 08 वर्ष पूर्व गोरखपुर में नाम मात्र का ही विकास था। मुख्यमंत्री जी गोरखपुर को एक मॉडल सिटी के रूप में विकसित करने का कार्य कर रहे है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर एवं वाराणसी में काशी विश्वनाथ कोरीडोर का निर्माण सम्भव हुआ। प्रयागराज महाकुम्भ 2025 में 66 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए उत्तम प्रबंधन कर के मुख्यमंत्री जी ने एक महान कार्य किया है। इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री जी अभिनंदन के पात्र है।

कार्यक्रम को सांसद गोरखपुर श्री रवि किशन शुक्ल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon