नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

उत्तर प्रदेश सरकार के 8 साल बेमिसाल पर हो रहे कार्यक्रमों की समीक्षा हेतु यूपी के लोकप्रिय वरिष्ठ आईएएस


उत्तर प्रदेश सरकार के 8 साल बेमिसाल पर हो रहे कार्यक्रमों की समीक्षा हेतु यूपी के लोकप्रिय वरिष्ठ आईएएस प्रमुख सचिव के.रविंद्र नायक का जौनपुर भ्रमण ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, जौनपुर,प्राप्त समाचार के अनुसार विगत 22 मार्च 2025 को उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव और राज्य के लोकप्रिय वरिष्ठ आईएएस श्री के रविंद्र नायक ने जौनपुर का भ्रमण किया इस दौरान उन्होंने कई बैठकों में शिरकत करते हुए विकास कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए कड़े दिशा निर्देश जारी किए इस दौरान प्रमुख सचिव श्री के रविंद्र नायक ने कड़े निर्देश दिए की उत्तर प्रदेश सरकार के 8 साल बेमिसाल पर जनपद जौनपुर में होने वाले कार्यक्रमों को ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न कराया जावे और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तमाम उपलब्धियां को विस्तार के साथ आम जनता तक पहुंचाई जाए मिली जानकारी के अनुसार प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन, प्रशासनिक सुधार एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग पशुधन, दुग्ध एवं मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश शासन (नोडल अधिकारी) श्री के0 रविंद्र नायक जी की अध्यक्षता में विकासखंड बदलापुर के ग्राम पंचायत कमालपुर में जन चौपाल का आयोजन किया गया।

मा0 प्रमुख सचिव श्री के रविंद्र नायक के द्वारा केंद्र व राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत गांव में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत लाभान्वित लोगों से संवाद किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों से राशन के संबंध में जानकारी लेते हुए पूछा कि उन्हें नियमित राशन प्राप्त होता है अथवा नहीं जिस पर ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया कि राशन प्राप्त होता है। उन्होंने निर्देशित किया कि कौशल विकास मिशन के अंतर्गत युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जाए।

इस दौरान प्रमुख सचिव श्री के रविंद्र नायक ने लड़कियों की शिक्षा के संदर्भ में जानकारी ली, सरकारी विद्यालय, शिक्षकों की उपस्थिति की भी जानकारी प्राप्त की। गांव के वयोवृद्ध लोगों से संवाद करते हुए सार्वजनिक समस्याओं के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की। गांव के लोगों द्वारा कुछ स्थानों पर पक्के मार्ग बनाने का अनुरोध किया गया जिस पर प्रमुख सचिव जी ने मनरेगा के तहत कार्य कराने के निर्देश दिए। एएनएम से स्वास्थ्य सुविधाओं, बच्चों के टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, आयरन टेबलेट इत्यादि के संदर्भ में जानकारी ली। आंगनबाड़ी कार्यकत्री से अति कुपोषित बच्चों को डी वार्मिंग टैबलेट देने के निर्देश के साथ ही नवजात बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

मा0 प्रमुख सचिव श्री के रविंद्र नायक द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत लाभार्थी तिलकधारी और सद्दाम हुसैन को प्रतीकात्मक चाबी दी गई। वृद्धापेंशन की लाभार्थी लालता तिवारी, विकलांग पेंशन की लाभार्थी खुशबू और विधवा पेंशन की लाभार्थी निर्मला को प्रमाण पत्र दिया गया। आयुष्मान कार्ड लाभार्थी उषा, बृजेश, अंजू को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। इसके साथ ही बच्चों सार्थक और राधा का अन्नप्राशन कराया गया तथा सानिया की गोद भराई की गई।

विगत दिवस प्रमुख सचिव, सचिवालय प्रशासन, प्रशासनिक सुधार एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग, पशुधन, दुग्ध एवं मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश शासन (नोडल अधिकारी )श्री के0 रविंद्र नायक जी की अध्यक्षता में जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

बैठक में समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी श्री के रविंद्र नायक ने आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से समीक्षा की। अच्छे पशुपालकों और कृषकों को सम्मानित करने की तैयारी के निर्देश दिए। सबसे अधिक टैक्स देने वाले उद्योगपतियों, सबसे अधिक रोजगार देने वाले उद्यमियों और नए निवेश करने वाले और नए उद्यमियों को सम्मानित किया जाए। टर्म लोन के जितने भी आवेदन लंबित है उन्हें अधिक से अधिक संख्या में स्वीकृत कराए। अच्छे स्वयं सहायता समूहों और बीसी सखियों को प्रशस्ति पत्र दिए जाए। और सक्सेस स्टोरी से अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।

आयुष्मान कार्ड की प्रगति के संबंध में जानकारी ली गई। कृषि विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, दुग्ध विभाग सहित अन्य विभागों में किए गए अच्छे कार्यों की सक्सेस स्टोरी प्रदर्शित किए जाएं। टॉपर्स छात्रों और खेल के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाए। निर्माणाधीन कारागार सहित अन्य निर्माणाधीन भवनों का प्रदर्शन किया जाए। मेडिकल कॉलेज में दी जा रही सुविधाओं को प्रदर्शित किया जाए। नोडल अधिकारी ने निर्देश दिए कि केंद्र और सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाए।

सड़कों के निर्माण और अनुरक्षण की जानकारी लेते हुए एक्सईएन पीडब्लूडी को निर्देशित किया कि सड़कों का अनुरक्षण, खंडहर बिल्डिंग को निष्प्रयोज्य घोषित करने, सरकारी आवासों के जीर्णोद्धार आदि के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी द्वारा जनपद में चल रही परियोजनाओं, राजकीय औद्योगिक कॉलेज, सेतु निर्माण आदि की प्रगति के संबंध में कार्यदाई संस्थाओं से जानकारी ली गई और निर्देशित किया गया कि कार्य मानक के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। इसके पश्चात नोडल अधिकारी द्वारा कर करेत्तर की समीक्षा की गई जिसमें वाणिज्य कर, आबकारी विभाग द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पर जानकारी ली और कार्यशैली में परिवर्तन कर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए।

साथ ही उन्होंने दैनिक विद्युत आपूर्ति, झटपट पोर्टल पर आवेदन, पीएम आवास योजना, गेहूं खरीद, आईसीडीएस अंतर्गत पोषण अभियान, सैम मैम बच्चों, आदि के संदर्भ में जानकारी ली और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि ऐसे केंद्रों को चिन्हित करें जहां पर कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उद्यान विभाग के अंतर्गत योजनाओं, स्वयं सहायता समूहों, आईजीआर पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण पर फीडबैक लेने, उद्यान विभाग के अंतर्गत नर्सरी पौधों, फूल उत्पादन के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि दिनांक 26 मार्च और 27 मार्च और 28 मार्च को जौनपुर के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में पौधों का वितरण भी कराना सुनिश्चित करें तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 8 साल बेमिसाल पर होने वाले सभी कार्य कर्मों को ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न कराया जाए।

मत्स्य अधिकारी से आवंटित तालाब, उनका क्षेत्रफल, मत्स्य बीज वितरण की समीक्षा करते हुए प्रमुख सचिव श्री के रविंद्र नायक ने पट्टेदारो का विवरण, उपलब्ध कराने के निर्देश देने के साथ ही मत्स्य उत्पादन, पीएम मत्स्य संपदा योजना मत्स्य पालक कल्याण को के अंतर्गत प्राप्त आवेदन की भी समीक्षा की। इस दौरान संचारी रोग के अंतर्गत सभी विभागों को समन्वय बनाकर कार्य योजना तैयार कर कार्य करने के निर्देश दिए तथा नोडल अधिकारी को आश्वस्त कराया कि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन कराया जाएगा। कार्यक्रम के पश्चात जनपद जौनपुर के प्रमुख युवा उद्यमी और प्रमुख समाजसेवी श्री अमित कुमार गुप्ता और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री ने प्रमुख सचिव श्री के रविंद्र नायक साहब से भेंट की एवं उनका हार्दिक अभिनंदन किया

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon