योगी सरकार के 8 साल बेमिसाल पर डीएम उमेश मिश्रा के नेतृत्व में चल रहे ऐतिहासिक मेले का
1 min read
*योगी सरकार के 8 साल बेमिसाल पर डीएम उमेश मिश्रा के नेतृत्व में चल रहे ऐतिहासिक मेले का अवलोकन किया शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने। मुजफ्फरनगर 26 मार्च प्राप्त समाचार के अनुसार मुजफ्फरनगर जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी आईएएस उमेश मिश्रा के नेतृत्व में नुमाइश ग्राउंड मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के शानदार और बेमिसाल 8 वर्ष पर चल रहे ऐतिहासिक मेले का आज दूसरा दिन है इस उपलब्धियां भरे मेले का अवलोकन करने के लिए आज उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री श्रीमती गुलाब देवी पधारी और जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा के साथ पूरे मेले का अवलोकन किया और हर स्टॉल पर गई सभी स्टॉल की प्रशंसा भी की और मुजफ्फरनगर जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा के प्रयासों की दिल खोलकर प्रशंसा की आज जिला प्रदर्शनी ग्राउंड में जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा के नेतृत्व में चल रहे मेले का दूसरा दिन है आज मेले के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री श्रीमती गुलाब देवी सहित कई वरिष्ठ नेता भी पधारे इस दौरान डीआईजी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री संदीप भागिया और अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेंद्र कुमार एवं सिटी कप्तान श्री सत्यनारायण प्रजापत एवं नगर मजिस्ट्रेट श्री विकास कश्यप सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी गण मौजूद रहे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री सुधीर सैनी और संयोजक श्री सुधीर खटीक सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर- उत्तर प्रदेश शासन के 8 साल शानदार तरीके से पूर्ण होने पर मुजफ्फरनगर में तीन दिवसीय मेला चल रहा है उसी क्रम में आज दूसरे दिन उत्तर प्रदेश सरकार में माध्यमिक शिक्षा विभाग की मंत्री गुलाब देवी मुजफ्फरनगर पहुंची! उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के 8 साल बेमिसाल को दर्शाते हुए लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा द्वारा जिला प्रदर्शनी पंडाल और मैदान में ऐतिहासिक मेला लगाया गया है हर विभाग के स्टॉल पर उत्तर प्रदेश सरकार के 8 साल बेमिसाल से संबंधित उपलब्धियां दिखाई गई है आज मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री श्रीमती गुलाब देवी की अगवानी स्वयं जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डीआईजी श्री अभिषेक सिंह के नेतृत्व में की गई यह मेला ऐतिहासिक सफलताओं के साथ चल रहा है इस मेले का आज दूसरा दिन है। *उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा सुरक्षा और सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में त्रिदिवसीय मेले के आज द्वितीय दिन आयोजन नुमाइश मैदान में किया गया।*
*त्रिदिवसीय मेले के द्वितीय दिन के मुख्य अतिथि माननीय मंत्री माध्यमिक शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार श्रीमती गुलाब देवी ने दीप प्रज्वलित कर मेले का किया शुभारंभ।*
*मेले में लाभार्थियों को टूल किट, ऋण वितरण, चेक आदि का किया गया वितरण ।
*माननीय मंत्री महोदया द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किए गए नियुक्ति पत्र वितरण।*
*शिक्षक एवं उद्यमियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को किया गया शाॅल उड़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित ।*
*माननीय मंत्री महोदिया ने विभागों के द्वारा लगाए गए स्टाल तथा प्रदर्शनी, आरोग्य मेला,ऋण वितरण, विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास आदि का भ्रमण कर किया अवलोकन ।*
*विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर कार्य कर रही है।*
*महिलाओं से कहा कि अपने बेटे के साथ-साथ अपनी बेटी को अवश्य पढ़ाए और उसे आत्मनिर्भर बनाएं।*
*विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं लखनऊ टीम के द्वारा प्रस्तुत किए गए अनेक नृत्य, गायन, भजन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन* उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा सुरक्षा और सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में त्रिदिवसीय मेले के आज द्वितीय दिन आयोजन नुमाइश मैदान में किया गया।
त्रिदिवसीय मेले के मुख्य अतिथि माननीय मंत्री माध्यमिक शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश शासन श्रीमती गुलाब देवी ने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया ।
मेले में कुंभ मेला की डॉक्यूमेंट्री फिल्म का एवं महिला सुरक्षा एवं विकास की डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रसारण किया गया जिसको माननीय मंत्री जी एवं नागरिकों एवं सभी माननीयों द्वारा देखा गया
माननीय मंत्री माध्यमिक शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार श्रीमती गुलाब देवी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा व सुशासन के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनपद स्तर पर दि 25, से 27 मार्च तक तीन दिवसीय नुमाइश मैदान में लगने वाले मेले की जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं तथा पुलिस प्रशासन के द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी को देखकर, उन्होंने जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक निरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह की भूरी-भूरी प्रशंसा की उन्होंने कहा कि
मेले में विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी, स्टॉल, फूड कोर्ट,आरोग्य मेला, ऋण वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि का आयोजन किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि इस मेले के माध्यम से सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी यहां के नागरिकों को विभिन्न विभागों के द्वारा दी जा रही है, जिससे की उन नागरिकों को योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा की सरकार की मंशा है की सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक अवश्य पहुंचे,जिस पर सरकार द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा ह। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए उनके लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की गई है, उन योजनाओं से महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है,महिलाए आत्मनिर्भर वन रही है। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी महिलाओं से कहा कि अपने बेटे के साथ-साथ अपनी बेटी को अवश्य पढ़ाए और उसे आत्मनिर्भर बनाएं।
उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा कि कि स्टालों एवं प्रदर्शनी के माध्यम से मेले में आने वाले लोगों को अपने विभाग की संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाए जिससे उनको उस योजनाओं का लाभ मिल सके।
माननीय मंत्री जी ने कहां की उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, महिला की सुरक्षा आदि के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि सरकार निरंतर प्रयास कर रही है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे, उसको उस योजना का लाभ अवश्य मिले
इससे पूर्व माननीय मंत्री जी, एवं माननीय मीरापुर विधायक श्रीमती मिथलेश पाल ने महिलाओं के साथ पैनल डिस्कशन किया विभिन्न महिलाओं ने अपने-अपने जीवन से जुड़े बिषय तथा आगे बढ़ने की प्रेरणा से अवगत कराया।
इसके उपरांत माननीय मंत्री जी ने शिक्षा विभाग के शिक्षक गणों, उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र एवं साॅल उड़ाकर सम्मानित किया गया,
माननीय मंत्री जी ने बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा नियुक्त की गई आगनबाडी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए
इस अवसर पर स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा रामायण पर आधारित नाटिका का प्रस्तुतिकरण किया गया एवं
विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं लखनऊ टीम के द्वारा प्रस्तुत अनेक नृत्य, गायन, भजन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की माननीय मंत्री , जनप्रतिनिधि गण, अधिकारी गण, एवं उपस्थित नागरिको द्वारा कार्यक्रमों की प्रशंसा एवं सराहना की गई तथा कलाकारों का उत्साह वर्धन भी किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ राजीव कुमार, एवं स्काउट गाइड के भारत भूषण द्वारा किया गया
इस अवसर पर माननीय विधायक मीरापुर श्रीमती मिथलेश पाल, माननीय विधायक खतौली श्री मदन भैया, जिला अध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागीया, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिला अधिकारी वित्त राजस्व गजेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, सी ओ नई मंडी रूपाली राय, सहित सभी संबंधित अधिकारी गण जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे


