नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

वक्फ बिल संशोधन विधेयक के दृष्टिगत जिला पुलिस प्रशासन रहा सतर्क किया फ्लेग मार्च

1 min read

वक्फ बिल संशोधन विधेयक के दृष्टिगत जिला पुलिस प्रशासन रहा सतर्क किया फ्लेग मार्च: आयुक्त और डीआईजी भी पहुंचे मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर 4 अप्रैल प्राप्त समाचार के अनुसार बीती रात भारत की संसद लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ़ संशोधन विधेयक बहुमत से पारित हो गया है वक्फ़ संशोधन बिल के दृष्टिगत आज मुजफ्फरनगर जनपद के डीआईजी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह और जिलाधिकारी श्री उमेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह और सिटी कप्तान श्री सत्यनारायण प्रजापत द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस का जबरदस्त फ्लैग मार्च निकाला गया खास तौर पर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में यह फ्लैग मार्च संपन्न हुआ और आम जनता को सुरक्षा का एहसास भी कराया मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ओर प्रशासन का फ्लैग मार्च संपन्न देर रात वक्फ बोर्ड के फैसले के बाद आज जुम्मे की नमाज को लेकर,पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा डीआईजी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह और जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह व

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में फ्लैग मार्च शुरू किया गया

ड्रोन कैमरों से भी रखी जा रही थीं नजर

मुज़फ्फरनगर जुम्मे की नमाज को लेकर जिलेभर में पुलिस प्रशासन अलर्ट,जुम्मे की नमाज को लेकर बड़ी मस्जिद पर एसपी देहात आदित्य बंसल के निर्देश पर बुढ़ाना सीओ व कोतवाली प्रभारी व चौकी इंचार्ज मय फोर्स के साथ मस्जिदो पर मौजूद रहे वही जुम्मे की नमाज को शांति पूर्ण कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे

*डीएम और एसएसपी अलर्ट मोड पर*रहे और दिग पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह और जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्रा

खालापार पहुंचे दल बल के साथ डीआईजी एसएसपी अभिषेक सिंह,चौराहे का किया निरीक्षण, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह व एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत भी मौजूद रहे कुल मिलाकर पूरा जनपद पुलिस प्रशासन काफी सतर्क दिखाई दिया स्थान स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था की गई थी समाचार लिखे जाने तक जुम्मे की नमाज अत्यंत थी शांतिपूर्ण एवं स्वार्थ पूर्ण वातावरण में संपन्न हो गई कहीं से भी किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है

मिली जानकारी के अनुसार कमिश्नर ओर डीआईजी सहारनपुर पहुंचे मुजफ्फरनगर पुलिस अलर्ट मोड पर*

मुजफ्फरनगर के मुस्लिम बहुल खालापार पहुंचे कमिश्नर अटल कुमार राय,डीआईजी सहारनपुर अजय साहनी पहुंचे कहा उन्होंने देर रात संसद में हुए वक्फ बोर्ड बिल प्रस्ताव के पास होने व जुम्मे की नमाज को लेकर डीएम उमेश मिश्रा , व डीआईजी /एसएसपी अभिषेक सिंह के साथ खालापार चौराहे का निरीक्षण किया साथ ही पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पूरे खालापार का पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया , फ्लैग मार्च के दौरान एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह व एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत सहित भारी पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा

*मंडलायुक्त सहारनपुर, पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र सहारनपुर, पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर एवं जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से थानाक्षेत्र खालापार में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।*

—————————————-*स्थानीय लोगों व धर्मगुरुओं से वार्ता कर सभी से पुलिस/प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी।*।

–जनपद मुजफ्फरनगर में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से आज को मंडलायुक्त सहारनपुर श्री अटल कुमार राय महोदय, पुलिस उपमहानिरीक्षक, परिक्षेत्र सहारनपुर श्री अजय कुमार साहनी महोदय, पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह महोदय एवं जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर श्री उमेश मिश्रा महोदय द्वारा द्वारा थानाक्षेत्र खालापार के अन्तर्गत प्रमुख चौराहो, बाजारों, संवेदनशील स्थानों तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों व धर्मगुरूओं से वार्ता कर बताया गया कि मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया की सतत् निगरानी की जा रही है अतः सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भडकाऊ/गलत/अशोभनीय पोस्ट शेयर न करने, किसी भी भ्रामक पोस्ट की पुष्टि पुलिस/प्रशासन से करने, किसी भी कानून विरोधी गतिविधि का हिस्सा ना बनने तथा एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने तथा जनपद में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। सुरक्षा की दृष्टि से जनपद में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात है तथा मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरों से निरंतर निगरानी की जा रही है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon