नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा

1 min read

*पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा स्टूडेंट पुलिस एक्सपिरिएंटियल लर्निंग {स्पेल} प्रोग्राम के द्वितीय चरण का समापन एवं सम्मान समारोह*
> पुलिस आयुक्त द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन वाली शिवांगी यादव व आध्या विधि पाण्डेय को किया गया पुरस्कृत ।
पुलिस आयुक्त द्वारा बताया गया कि स्टूडेंट पुलिस एक्सपिरिएंटियल लर्निंग {स्पेल} प्रोग्राम किये छात्रों को करियर में मिलेगा फायदा। यूपीएससी, पीएससी या अन्य किसी इन्टरव्यूज़ में पैनल पर जायेगी पॉजिटिव छवि ।
> पुलिस आयुक्त ने प्रोग्राम किये छात्रों से अपील की, कि वह इन प्रोग्राम के जरिये सीखें ट्रैफिक नियम, साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके, महिला सशक्तिकरण योजनाओं आदि को अपने परिवार के सदस्यों व साथियों को भी अवश्य बताये ।
> युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उ0प्र0 पुलिस के सहयोग से संचालित कार्यक्रम स्टूडेंट पुलिस एक्सपिरिएंटियल लर्निंग {स्पेल} प्रोग्राम द्वितीय चरण का समापन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवा छात्रो, थाना स्तर के पुलिस अधिकारी, राजपत्रित अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी का सम्मान समारोह कैम्प कार्यालय स्थित सभागार में पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा किया गया।

> कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा युवा छात्र/छात्राओ से संवाद कर उनके अनुभव पूछा गया, जिस पर छात्रो ने बताया कि पुलिस विकट परिस्थितियों मे रहते हुये भी जनता के प्रति सेवाभाव को देख कर पुलिस के प्रति सम्मान में वृद्धि, यातायात पुलिस के द्वारा धूप-बरसात सभी मौसम में यातायात व्यवस्था बनायें रखनें हेतु किये जा रहे कार्य को देखकर कार्य के प्रति समर्पण, थाना पर पुलिस अधिकारियों द्वारा दिन रात सक्रिय रहते हुये आने वाले सभी पीड़ितो की समस्या का समाधान करने का भरपूर प्रयास करते हुये देखकर सभी परिस्थितियों मे संयम के साथ कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त हुयी है।
➤ छात्रो द्वारा अपना अनुभव साझा करते हुए बताया गया कि इस कार्यक्रम के बाद हमारे ही नहीं अपितु हमारे परिवार एवं परिचितो में भी पुलिस के प्रति सम्मान में वृद्धि तथा नियम-कानून का पालन करने की चेतना जागृत हुई है।
कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त श्री राजेश कुमार सिंह, पुलिस उपायुक्त श्री प्रमोद कुमार, पुलिस उपायुक्त श्री चन्द्रकान्त मीना व अपर पुलिस उपायुक्त श्रीमती ममता रानी द्वारा युवा छात्र/छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी।

> अनुभवात्मक शिक्षा के इस कार्यक्रम में युवा छात्र/छात्राओ को पुलिस थाना स्तर पर थाना कार्यालय का कार्य और अभिलेखीकरण, एफ०आई०आर० लेखन, जी०डी०, अपराध रजिस्टर, विवेचना, घटना स्थल निरीक्षण, महिलाओं एवं बच्चों सम्बन्धित अपराधों का विधिक ज्ञान थाना कार्यालय में सी०सी०टी०एन०एस० और अन्य पटलों का कार्य, सामान्य विधिक ज्ञान जैसे-बी०एन०एस०, बी०एन०एस०एस०, बी०एस०ए०, आरोपी के अधिकार, गिरफ्तारी की प्रकिया, सर्च और सीजर प्रक्रिया, बेल, रिमाण्ड, आरोप-पत्र, भीड नियंत्रण, वृद्धाश्रम, अनाथालय, बालगृह आदि का भ्रमण कराते हुए जानकारी दी गयी।
[4/4, 11:22 PM] Sayed Muzammil Husain: इस कार्यक्रम में युवा छात्र/छात्राओ को जिला पुलिस मुख्यालय स्तर पर राजपत्रित अधिकारियों के कार्य यथा मुख्यालय स्तर पर यातायात सभागार में महिला अपराध, साइबर काइम, विशेष जाँच प्रकोष्ठ, विशेष कानून, ए०एच०टी०थाना, डायल-112, सीसीआर, फायर सर्विस, नारकोटिक्स, फील्ड यूनिट व राजपत्रित अधिकारी के द्वारा जनसुनवाई व प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण आदि के बारे में जानकारी के साथ राजपत्रित अधिकारी के जनसुनवाई का व्यावहारिक जानकारी दिया गया तथा पुलिस लाइन, पुलिस आफिस, ए०एच०टी०थाना, महिला थाना, मीडिया सेल व श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर आदि का भ्रमण कराते हुये भीड़ प्रबंधन व यातायात का व्यवहारिक अनुभव कराया गया।
➤ सम्मान समारोह में पुलिस के जिला नोडल अधिकारी अपर पुलिस उपायुक्त श्रीमती ममता रानी, सर्किल पर्यवेक्षक एसीपी श्री विदुष सक्सेना, उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना नोडल अधिकारी उप निरीक्षक श्री रामकेवल यादव, उत्कष्ट रिपोर्ट लिखने वाले युवा छात्रा शिवांगी यादव, सोशल मीडिया पर पुलिस की छवि निर्माण के लिए उत्कृष्ट पोस्ट करने वाले युवा छात्रा अध्या विधि पाण्डेय को पुरस्कृत किया गया।
स्पेल 2.0 कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग करने हेतु जिला नोडल अधिकारी के सहायक उ0नि0 हिमांशु त्रिपाठी, मु०आ० प्रार्जल कुमार सिंह, आरक्षी रजनीकान्त दूबे, आरक्षी राधेश्याम, म०आ० खुशबू सिंह एवं अन्य सम्बन्धित पुलिस अधिकारियो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
➤ कार्यक्रम में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के एनएसएस को-आर्डिनेटर डा0 राजेन्द्र प्रसाद, सम्बद्ध महाविद्यालयों के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, थाना के नोडल अधिकारी उप निरीक्षक एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर तथा समस्त प्रतिभागी युवा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
आज दिनांक 04.04.2025 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित एवं पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 महोदय के निर्देशानुसार स्टूडेंट पुलिस एक्सपिरिएंटियल लर्निंग {स्पेल) प्रोग्राम के द्वितीय चरण के समापन के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवा छात्रों को कैम्प कार्यालय स्थित सभागार मे पुरस्कृत एवं सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा वर्ष 2023 से सभी राज्यों एवं संघ शासित क्षेत्रों में पुलिस विभाग के सहयोग से स्नातक स्तर तक के विद्यार्थियों के लिए स्टूडेंट पुलिस एक्सपिरिएंटियल लर्निंग {स्पेल) प्रोग्राम संचालित किया जा रहा है। जिसका प्रथम चरण माह नवम्बर-दिसम्बर 2023 में सम्पन्न हुआ था। प्रथम चरण के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने के फलस्वरूप द्वितीय चरण का को संचालित किये जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुए। जिसके क्रम मे द्वितीय चरण में 20.12.2024 से कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।
पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा द्वितीय चरण को संचालित किये जाने हेतु अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध श्रीमती ममता रानी चौधरी को जनपदीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। दिनांक 20.12.2024 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा कमिश्नरेट वाराणसी में स्टूडेंट पुलिस एक्सपिरिएंटियल लर्निंग {स्पेल} प्रोग्राम के द्वितीय चरण का शुभारम्भ किया गया। द्वितीय चरण हेतु विभिन्न कालेजों कुल 50 छात्र/छात्राओं को नामित किया गया, जिन्हे कुल 09 थानों पर प्रशिक्षण हेतु आवंटित किया गया। नामित सभी थानों पर 01-01 उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए उक्त कार्यक्रम कुशलता पूर्वक संचालित किया गया।
दिनांक 23.12.2024 से 15.01.2025 तक सभी छात्र/छात्राओं को कमिश्नरेट वाराणसी के चयनित उपरोक्त 09 थानों पर पुलिस विभाग व थाना कार्यालय का परिचय, थाना कार्यालय का कार्य और अभिलेखीकरण, एफ०आई०आर० लेखन, जी०डी०, अपराध रजिस्टर, विवेचना, घटना स्थल निरीक्षण, महिलाओं एवं बच्चों सम्बन्धित अपराधों का विधिक ज्ञान थाना कार्यालय में सी०सी०टी०एन०एस० और अन्य पटलों का कार्य, समान्य विधिक ज्ञान जैसे-बी०एन०एस०, बी०एन०एस०एस०, बी०एस०ए०, आरोपी के अधिकार, गिरफ्तारी की प्रकिया, सर्च और सीजर प्रक्रिया, बेल, रिमाण्ड, आरोप-पत्र, भीड नियंत्रण, वृद्धाश्रम, अनाथालय, बालगृह आदि का भ्रमण कराते हुए तिथिवार निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार इंटर्नशिप (प्रशिक्षण) दिया गया। दिनांक 16.01.2025 से 22.01.2025 तक मुख्यालय स्तर पर यातायात सभागार में
महिला अपराध, साइबर काइम, विशेष जॉच प्रकोष्ठ, विशेष कानून, ए०एच०टी०थाना, डायल-112, सीसीआर०, फायर सर्विस, नारकोटिक्स, फील्ड यूनिट व राजपत्रित अधिकारी के द्वारा जनसुनवाई व प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण आदि के बारे में जानकारी के साथ राजपत्रित अधिकारी के जनसुनवाई का व्यवहारिक जानकारी दिया गया तथा पुलिस लाइन, पुलिस आफिस, ए०एच०टी०थाना, महिला थाना, मीडिया सेल व श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर आदि का भ्रमण कराते हुये भीड़ प्रबंधन व यातायात का व्यवहारिक अनुभव कराया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत आज दिनांक 04.04.2025 को पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा स्पेल प्रोग्राम के द्वितीय चरण के समापन के अवसर पर आशीर्वचन देते हुये युवाओं को इस कार्यक्रम से सीखे गये स्किल के अनुप्रयोग जैसे साइबर क्राइम के समय 1930, महिला सहायता हेतु 1090 डायल करना तथा किसी भी परिस्थिति मे धैर्य न खोना, आगे जीवन मे पुलिस से सीखे गये अनुशासन एवं संवेदनशीलता का परिचय देने के गुणों की विस्तार से चर्चा करते हुये उज्जवल भविष्य की कामना की गयी तथा युवाओं से उनके अनुभव एवं उन पर पड़े प्रभाव के विषय मे पूछा जिस पर छात्रों द्वारा पुलिस के विकट परिस्थितियों मे रहते हुये भी जनता के प्रति सेवाभाव को देखते हुये उनके प्रति सम्मान मे वृद्धि होना, यातायात पुलिस के द्वारा धूप, बरसात सभी मौसम यातायात व्यवस्था बनायें रखनें हेतु किये जा रहे कार्य को देखकर कार्य के प्रति समर्पण, थाना पर पुलिस अधिकारियों द्वारा दिन रात सक्रिय रहते हुये आने वाले सभी पीड़ितो की समस्या का समाधान करने का भरपूर प्रयास करते हुये देखकर सभी परिस्थितियों मे संयम के साथ कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त हुयी बताया गया। स्पेल कार्यक्रम का संचालन करते हुये जनपदीय नोडल अधिकारी अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध श्रीमती ममता रानी छात्रो के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी । स्पेल 2.0 कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपदीय नोडल अधिकारी अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध श्रीमती ममता रानी, सर्किल पर्यवेक्षण अधिकारी सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट श्री विदुष सक्सेना, थाना स्तरीय नोडल/प्रशिक्षक उ0नि0 श्री रामकेवल यादव, अराजपत्रित पुलिस अधिकारी उ0नि0 हिमांशु त्रिपाठी, मु०आ० प्रांजल कुमार सिंह, उत्कृष्ट रिपोर्ट लेखन करने वाली छात्रा शिवांगी यादव तथा उत्कृष्ट सोशल मीडिया पोस्ट डालने वाले छात्रा अध्याविधि पाण्डेय को सम्मानित व पुरस्कृत किया गया साथ ही 30 दिवसीय स्पेल कार्यक्रम मे प्रशिक्षण करने वाले छात्र/छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किया
गया।
उक्त कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस आयुक्त अपराध श्री राजेश कुमार सिंह, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्री प्रमोद कुमार, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन श्री चन्द्रकांत मीना, एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ० राजेन्द्र प्रसाद ने कार्यक्रम मे उपस्थित रहकर युवाओं को मागदर्शन व आशीर्वाद प्रदान किया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon