नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुजफ्फरनगर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव

1 min read

मुजफ्फरनगर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव

 

मुजफ्फरनगर 6 अप्रैल। श्रीराम नवमी के पावन पर्व पर पटेलनगर स्थित रामलीला मैदान में श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य श्री राम नवमी शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने श्रीराम दरबार की पूजन-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

मंत्री कपिल देव ने कहा कि यह शोभायात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जीवन-शैली और उनके आदर्शों के प्रचार-प्रसार का एक महान माध्यम है। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उसका अनुसरण करना चाहिए। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति, भक्ति की उमंग और वातावरण में गूंजते ‘जय श्रीराम’ के नारों ने सम्पूर्ण क्षेत्र को दिव्यता से भर दिया।

 

श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को इस अद्वितीय आयोजन के लिए हृदय से धन्यवाद देते हुए मंत्री कपिल देव ने समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की और कहा कि भगवान श्रीराम का आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे, और हम सब उनके दिखाए हुए धर्म, सत्य और सेवा के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहें — यही मेरी प्रार्थना है।

 

इस अवसर पर नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरुप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरुप, अनिल एरन, भीम सैन कंसल, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, मोहित मालिक, प्रशांत शर्मा, नवनीत गुप्ता, अमित पाल, रविकांत शर्मा, अमित पटपटिया, विकल्प जैन आदि गणमान्य मौजूद रहें।

मुजफ्फरनगर में श्री राम जन्मोत्सव की धूम: मंत्री कपिल देव अग्रवाल, अध्यक्ष मीनाक्षी, पत्रकार अंकुर दुआ, समाजसेवी मनीष चौधरी ने की आरती

मुजफ्फरनगर 6 अप्रैल प्राप्त समाचार के अनुसार श्री राम जन्मोत्सव की मुजफ्फरनगर में धूम मची है इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल और नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप एवं भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य पत्रकार अंकुर दुआ एवं प्रमुख समाजसेवी श्री मनीष चौधरी ने आरती कर पूजा अर्चना की मिली जानकारी के अनुसार

राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने आज श्री राम नवमी की सभी सनातनियों को शुभकामना देते हुए कहा कि हिंदू समाज के लिए इससे बड़ा पर्व नहीं होता। आज नवरात्र के पूर्ण होने पर एक तरफ जहां भक्त जन मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर रहे हैं, वहीं घर घर कन्याओं का पूजन और भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने राम नवमी पर भव्य शोभायात्रा निकालने के लिए श्री आदर्श सेवा समिति के पदाधिकारियों को भी बधाई दी।

रविवार को श्री आदर्श रामलीला सेवा समिति पटेलनगर के द्वारा श्री राम नवमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल, चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप, राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी और वरिष्ठ पत्रकार का रामलीला कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन और कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन ने पटका पहनाकर स्वागत किया। सभी अतिथियों ने भगवान श्रीराम के साथ ही लक्ष्मण और भरत शत्रुघ्न का आचमन के साथ पूजन किया और आरती के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ।

मीडिया कर्मियों से बातचीत में प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि हिंदू समाज में भगवान श्री राम जन्मोत्सव से बड़ा कोई पर्व नहीं होता है, यही कारण है कि इस अवसर पर सम्पूर्ण समाज में श्री राम नवमी पर्व को लेकर आस्था और उत्साह का पूरा उल्लास नजर आता है। श्री आदर्श रामलीला कमेटी के द्वारा आज यहां पर भगवान श्री राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसमें भक्तों का उत्साह देखते ही बनता है। हमारी कामना है कि भगवान श्रीराम सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हुए सभी के घरों में सुख समृ(ि दें। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने भी इस अवसर पर सभी को श्री राम नवमी की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजसेवी एवं उद्यमी भीम सैन कंसल, अनिल लोहिया, ललित माहेश्वरी, अचिन्त मित्तल, मनीष चौधरी, विशाल गर्ग, संजय गर्ग के अलावा सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, प्रशांत गौतम, नवीनत गुप्ता, रविकांत काका, सतीश कुकरेजा, अमित पटपटिया, मोहित मलिक, विनीत कुमार, सुन्दर सिंह, ललित कुमार, कपिल पाल मौजूद रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon