नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

शुकतीर्थ में निर्मल गंगा- अविरल गंगा हेतु दिलाई गई गंगा

1 min read

शुकतीर्थ में निर्मल गंगा- अविरल गंगा हेतु दिलाई गई गंगा स्वच्छता शपथ ————————————————– गंगा घाट पर चलाया गया सफाई अभियान ————————————————– उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवम उद्योगपतियों एवम स्वयंसेवियों द्वारा सफाई अभियान में किया गया प्रतिभाग ————————————————– सफाई अभियान के निरन्तर सफल संचालन हेतु फेडरेशन द्वारा उपजिलाधिकारी एवम तहसीलदार जानसठ को स्मृति चिन्ह एवम पटका भेंट कर किया गया सम्मानित ————————————————– फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा सफाईकर्मियों को नकद राशि देकर किया गया उत्साहवर्धन ————————————————– फेडरेशन ऑफ मुज़फ्फरनगर कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी महोदय की इस शानदार पहल को बताया सराहनीय ——————————————- आज दिनांक 06 अप्रैल 2025 को जिलाधिकारी महोदय मुजफ्फरनगर, श्री उमेश मिश्रा के निर्देशन एवम मार्गदर्शन में तहसील जानसठ क्षेत्र अंतर्गत शुक्रतीर्थ में उप जिलाधिकारी जानसठ श्री जयेंद्र सिंह द्वारा फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FMCI) के सहयोग से विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

सफाई अभियान प्रत्येक रविवार को निरंतर रूप से चलाया जा रहा है।। इस अभियान के अंतर्गत गंगा के घाटों पर तथा शुक्रतीर्थ आबादी क्षेत्र में साफ सफाई कराई गई।गंगा सफाई अभियान में फेडरेशन ऑफ़ मुज़फ़्फ़रनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FMCI) की नवगठित कार्यकारणी ने अपनी पहली सामाजिक भागीदारी निभाई।

सफाई अभियान एक प्रेरणादायक पहल उद्योगपतियो और प्रशासन की सहभागिता से स्वच्छता की और एक सशक्त कदम है

फेडरेशन के सचिव श्री अभिषेक अग्रवाल (डायरेक्टर, अग्रवाल डुप्लेक्स), श्री राकेश ढींगरा, श्री आशीष बंसल (कोषाध्यक्ष), श्री राकेश जैन (उपाध्यक्ष), श्री प्रसून अग्रवाल, श्री प्रसाद अग्रवाल, श्री अमित संगल सहित अनेक गणमान्य सदस्य शामिल रहे। बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा उपस्थित सभी को निर्मल एवम अविरल गंगा हेतु गंगा स्वच्छता शपथ दिलाई गई।

इस अभियान में जानसठ तहसीलदार श्री सतीश चंद्र बघेल, नमामि गंगे के अधिकारी, ग्राम प्रधान, नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी और खंड विकास अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

उक्त अभियान के अंतर्गत शुक्रतीर्थ क्षेत्र एवं घाटों की साफ-सफाई की गई, जिससे आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण संदेश गया। सफाई अभियान प्रत्येक रविवार को निरंतर चल रहा है ।। इस अभियान में क्षेत्र एवं आसपास के सभी लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं एवम सराहना कर रहे हैं। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ फिजिकल एजुकेशन के प्रोफेसर श्री ओमपाल सिंह एवं गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी हरिद्वार से श्री सुनील कुमार भी उपस्थित रहे ।। श्रद्धालुओं एवं क्षेत्र वासियों द्वारा अभियान निरंतर रूप से चलाए जाने हेतु सराहना की है सभी का कहना है कि यह अभियान निरंतर रूप से चलता रहना चाहिए ।

उप जिलाधिकारी जानसठ श्री जयेंद्र सिंह द्वारा सभी क्षेत्रवासियों , श्रद्धालुओं एवम संत महात्माओं को आश्वस्त किया गया कि अभियान निरंतर रूप से चलता रहेगा। तहसीलदार श्री सतीश चंद बघेल द्वारा उक्त अभियान में शामिल सभी का आभार व्यक्त किया गया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon