पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा
1 min read
*पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा० प्रधानमंत्री भारत सरकार के आगमन /भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी वाराणसी श्री एस. राजलिंगम संग पूर्व तैयारियों की समीक्षा की, तदोपरांत कार्यक्रम स्थल व प्रस्तावित मार्गों का किया गया स्थलीय निरीक्षण*
> सीपी व डीएम द्वारा मा. प्रधानमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा बैठक की गयी।
> कार्यक्रम स्थल की एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर मार्गदर्शन के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएं।
किसी भी मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में त्वरित निकासी हेतु समुचित स्थान/रूट पूर्व निर्धारित किया जाए।
ट्रैफिक प्लान इस प्रकार से बनाये जाये कि आम जनता को कोई असुविधा ना हो
कार्यक्रम स्थल पर आज से ही राजपत्रित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए, प्रत्येक अधिकारी की ड्यूटी 08 घंटे की शिफ्ट में होगी।
मंच, हेलीपैड तथा सभा स्थल पर आज से ही स्थायी गार्द की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
वीवीआईपी ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारी सभा समाप्ति के बाद ही अपनी ड्यूटी स्थल से प्रस्थान करेंगे।
पार्किंग, प्रवेश और निकास स्थलों पर पर्याप्त संख्या में स्पष्ट एवं दिशानिर्देशात्मक साइन बोर्ड लगाए जाएं ताकि कोई भ्रम की स्थिति न बने।
अग्निशमन वाहन (फायर ब्रिगेड) की तैनाती सभा स्थल पर आज से ही सुनिश्चित की जाए।
आज दिनांक 06.04.2025 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा० प्रधानमंत्री भारत सरकार के कमिश्नरेट वाराणसी में प्रस्तावित आगमन एवं भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी वाराणसी श्री एस. राजलिंगम संग पूर्व तैयारियों की संयुक्त रूप से समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, वीवीआईपी मूवमेंट के लिए प्रस्तावित मार्ग, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता, जनसमूह नियंत्रण तथा अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सुरक्षा प्रबंध किसी भी स्थिति में चूक रहित हों, साथ ही आगमन से पूर्व सभी तैयारियों को समयबद्ध व समन्वयपूर्ण रूप से पूर्ण कर लिया जाए। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था/मुख्यालय) श्री एस० चन्नप्पा व प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहे।
समीक्षा के पश्चात पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम स्थल मेहंदीगंज सभास्थल के पास बनाई गयी पार्किंग व्यवस्था, हेलीपैड, मंच का स्थलीय निरीक्षण किया गया साथ ही अतिरिक्त बैरिकेडिंग लगाये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को मौके पर आवश्यक सुधार एवं व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।
थाना प्रभारियों के द्वारा उच्चाधिकारियों द्वारा निर्धारित प्रिऑरिटीज़ में न हो
लापरवाही-
1. यातायात को सुचारू रूप से संचालित करना एवं अतिक्रमण हटाना। पुनः अतिक्रमण न होने पाये ।
2. जनता की शिकायत का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्वक निस्तारण सुनिश्चित करना; दुर्व्यहार की कोई शिकायत प्राप्त न हो।
3. सीयूजी फोन को अनिवार्य रूप से अटेंड करना।
4. बाजारों में रात्रि गश्त को प्रभावी बनाना व चोरी की घटनाओं रोकना ।
5. दो पहिया वाहन पर तीन सवारी की चेकिंग। बैंक व वित्तीय संस्थानों के आसपास चेकिंग ।
6. प्रभावी फूट पेट्रोलिंग सुनिश्चित करना ।
7. लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण
8. अपारधियों, माफियाओं के विरूद्ध गैंगेस्टर की कार्यवाही करना तथा उनकी अवैध संपत्तियों की जब्ती ।
9. थाना प्रभारी अपने थानों में नियुक्त कर्मियों की नियमित रूप से ब्रीफ करते हुए शासन की मंशा/डीजीपी सर/जिले के उच्चाधिकारी के आदेशों-निर्देशों के संबंध में अवगत करायें।
> सी.एम. डैशबोर्ड में वाराणसी को अगले माह “टॉप-3” में स्थान प्राप्त किये जाने हेतु प्रयास करने के लिए निर्देश किया गया। इस माह जनपद वाराणसी को सी.एम. डैसबोर्ड में 7थ रैंक प्राप्त हुई है।
> आपरेशन चक्रव्यूह के तहत समस्त थाना क्षेत्र में निर्धारित स्थानों पर 24 घण्टे हो बिना नम्बर की गाड़ी/संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की हो चेकिंग।
> सुगम यातायात व्यवस्था के सन्दर्भ में चलाये जाये विशेष अभियान, अभियान के तहत अतिक्रमण व बिना नम्बर के वाहन, सुगम यातायात हेतु बनाये गये स्थानीय नियमों का अनुपालन न कर बाधा उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध हो कार्यवाही।
> हत्या, लूट. चोरी, नकबजनी, छिनैती के अपराधियों के विरूद्ध हो गैंगेस्टर की कार्यवाही, निरन्तर निगरानी हेतु खोली जाये हिस्ट्रीशीट।
> महिला एवं बच्चों के विरूद्ध घटित होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु बाजारों एवं विद्यालयों के आसपास व आवागमन के मार्गों पर सक्रिय रहे एण्टीरोमियो टीम, आवारा व मनचले लड़कों के विरूद्ध की जाये सख्त कार्यवाही ।
> पुलिसकर्मियों को संवेदनशीलता, पेशेवर आचरण और उच्च नैतिकता के साथ कार्य किये जाने हेतु प्रेरित करने के दिये गये निर्देश, जनता से दुर्व्यहार करने पर होगी कठोर कार्यवाही।
आज दिनांक 06-04-2025 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा यातायात लाईन स्थित सभागार में “सैनिक सम्मेलन” आयोजित किया गया। जिसमें सभी थानों/शाखाओं से आये हुए कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा उनकी समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारीगण को निर्देशित किया गया। तदोपरान्त पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा अपराध समीक्षा गोष्ठी की गई। उक्त गोष्ठी में अपराध, कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था दृष्टिगत की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय श्री एस) चन्नप्पा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध श्री राजेश सिंह सहित समस्त पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त,
सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा निम्नांकित दिशा-निर्देश दिये गये –
अन्य निर्देश-
1. सुगम यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत अतिक्रमण के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही को प्राथमिकता देते हुए चलाये जाये विशेष अभियान, अभियान के तहत बिना नम्बर के वाहनों व सुगम यातायात हेतु बनाये गये स्थानीय नियमों का अनुपालन न कर बाधा उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जाये।
2. जनसुनवाई की प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाने के लिए नागरिकों के शिकायतों और सुझावों को शीघ्र व उचित तरीके से सुना जाये व समयबद्ध निस्तारण की कार्यवाही की जाये। नियमित समीक्षा के दौरान प्राप्त फीडबैक के आधार पर सुधार किया जाये।
3. पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि थानो पर बने हेल्प डेस्क पर प्रशिक्षित पुलिस कर्मियो की ड्यूटी लगाई जाये जो पीड़ित की समस्याओ को सहानुभूतिपूर्वक सुनकर तत्काल आवश्यक कार्यवाही कर पीड़ित को राहत प्रदान करें।
4.
महिला एवं बालकों से सम्बन्धित अपराधों की शीघ्र एवं प्रभावी जाँच के लिए सुरक्षित और संवेदनशील शिकायत प्रणाली स्थापित की जाये एवं नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
5. यू0पी0-112 के पीआरवी वाहनों तथा पुलिस के अन्य पेट्रोलिंग वाहनों द्वारा चिन्हित हॉट-स्पॉट्स /संवेदनशील स्थलों पर प्रभावी गश्त/पेट्रोलिंग चेकिंग कराई जाये।
6. रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, बाजार, मॉल, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा प्रबन्ध करते हुए नियमित फुट पेट्रोलिंग की जाये। आवश्यकतानुसार सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों का उपयोग कर निगरानी की जाये।
7. थानों पर पंजीकृत अभियोगों में वांछित अभियुक्तों, इनामिया, जिला बदर, एनबीडब्लू के विरूद्ध अभियान चलाकर गिरफ्तारी करने व अभ्यस्त/शातिर अपराधियों के विरूद्ध गुण्डा/गैंगेस्टर के तहत कार्यवाही करते हुए उनकी हिस्ट्रीशीट भी खोले जाने हेतु निर्देशित किया गया।
8. लम्बित एस.आर. केस, आरोपियों की वर्तमान स्थिति, गैंगेस्टर की कार्यवाही व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करते हुए लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
9. थाना क्षेत्र में अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं अवैध शस्त्रों की तस्करी आदि अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही की जाये।
10. आम जनमानस से पुलिसकर्मी शालिनतापूर्वक व्यवहार करें, किसी प्रकार का दुर्व्यवहार न करें। शिकायत प्राप्त होने पर पुलिसकर्मी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।


