मुजफ्फरनगर की प्रमुख शिक्षा स्थली एस स्क्वायर कॉन्वेंट स्कूल में
1 min read
मुजफ्फरनगर की प्रमुख शिक्षा स्थली एस स्क्वायर कॉन्वेंट स्कूल में भव्य कार्यक्रम प्रो.डॉ. समय सिंह के नेतृत्व में अतिथियों का हुआ ऐतिहासिक अभिनंदन। : मुजफ्फरनगर 7 अप्रैल प्राप्त समाचार के अनुसार विगत दिवस मुजफ्फरनगर जनपद की प्रमुख शिक्षा स्थली एस० स्क्वायर कॉन्वैट स्कूल, लाल बाग, गांधी कॉलोनी मुजफ्फरनगर में प्रो० (डॉ०) समय सिंह, पूर्व प्राचार्य संस्था चेयरमेन ने माननीय नेता, विधानमंडल राष्ट्रीय लोकदल, विधायक बुढ़ाना, श्री राजपाल बालियान, तथा प्रदेश महासचिव, राष्ट्रीय लोकदल श्री अजीत राठी का पुष्प माला पहना कर स्वागत तथा अभिनन्दन किया फिर आपने इनका जीवन परिचय कराया
और बताया कि
श्री राजपाल बालियान, जी आपका जन्म गढ़ी नौबाद गाँव के एक किसान परिवार में 1 जुलाई 1951 में हुआ। आप तीन बार राष्ट्रीय लोकदल से विधायक चूने गये 1996 में खत्तौली विधान सभा से आपने 37,790 मतो से तथा 2002 में 28,171 मत्तो से जीत हासिल की जबकी 2007 तथा 2012 में कम अन्तर से हार का तथा 2017 में टिकट ना मिलने का सामना भी करना पडा लेकिन आपने 2022 में बुढ़ाना विधान सभा से 28,310 मतों से अपने प्रतिद्वंदियों को परास्त करके पुनः अपनी 10 साल यानि के 17 अक्टुबर 1996 से 13 मई 2007 तक की खतौली विधायकी की सच्ची निष्ठा तथा ईमानदारी को स्थापीत किया फिर से 29 मार्च 2022 से विधायक बुढ़ाना के रूप में उसी उर्जा से किसानों के लिए सराहनीय कार्य करके अपने आपको साबित कर रहे है जैसे कि सडके पुलो को बनवाना, चीनी मिलो मे सडके, किसानों की समस्या आदि,
श्री अजीत राठी, प्रदेश महासचिव, राष्ट्रीय लोकदल आपका जन्म बहादरपूर मनफोडा गाँव के श्री रामलाल जी, एक किसान परिवार में हुआ। 1973 से लेकर आज तक के आपके परिवार के सघर्षों तथा चौ० चरन सिह जी की पार्टी के प्रति उनकी सच्ची निष्टा से मैं भलीभाति परीचित हूँ आपको 1 जूलाई 2013 में राष्ट्रीय लोकदल का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया आपने 2013 से 2021 तक अपनी सच्ची निष्टा तथा ईमानदारी से कार्य किया और उप चुनाव मे मीरापूर से टिकट ना मिलने पर भी आपने 2024 के लोक सभा चुनाव में चंदन चौहान को तथा मिथलेश पाल को मीरापूर के उप चुनाव मे जीत दिलाई। आज आप प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय लोकदल के रूप मे उसी ऊर्जा, ईमानदारी तथा सच्ची निष्टा से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन कर रहे है
मैं डॉ० समय सिंह स्वयं भी एक किसान का बेटा हूँ और 1982 में स्थानिय एस डी पब्लिक स्कुल के संस्थापक के कहने पर होमी भाभा एटोमिक एनर्जी सैन्ट्रल स्कूल तारापूर की सरकारी सर्विस छोडकर गलती कर चूका हूँ जबकि वहाँ के प्रबंधन ने 14 साल की अवधि मे मुझे पाँच बार प्रशंसा पत्र और एक बार एल्यूमिनाई मीट में दिनाक 03 11 2012 को लारीफ टाईम अचीवमेंट वार्ड से भी नवाजा
प्रोफेसर डॉक्टर समय सिंह ने बताया कि
डॉ भीम राव रामजी आम्मेडकर द्वारा निर्मित हमारा संविधान है महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उच्च न्यायपालिका, महामहिम राज्यपाल, तथा मुख्यमंत्री (सी०बी०एस०ई०, आई०सी०एस०ई०) यू०जी०सी०, ए०आई०सी०टी०ई०, एम०सी०आई०, एन०सी०टी०ई०, बी०सी०आई०, नेक, विश्वविद्यालय, फिर भी एक जन्म में न्याय नही मिलता। कैसे एक बैरोजगार पीडित किसान का बैटा अपने परिवार का पालन-पोषण और उसे 25 साल जिन्दा रखता है? एक पीडित ही जानता है।
आज उपयोग करो और फेंको से ईपीएफ की फाईले गायब हो जाती है अल्पसंख्यक जैन शिक्षण संस्था 1,73,750 रुपये नही देती, ईसाई शिक्षण संस्था एक माह का वेतन खाते में 30,000/73,757 रुपये भेजकर दूसरे दिन पंजाब नेशनल बैंक से वापस निकाल लेती है, सविता देवी महाविद्यालय / शताब्दि इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन 2,22,250 रुपये, दून कालिज ऑफ एजूकेशन में 1,96,500 रुपये, भगवन्त कालिज ऑफ एडयूकेशन / भगवन्त विश्वविद्यालय 50,000/- रुपये नही देते। इसलिए भास्त में फर्जी अध्यापको जो अन्य राज्यो के संस्थानो / विश्वविद्यालय में कार्यरत है के नाम पर फर्जीवाडा चरम सीमा पर है
श्री राजपाल बालियान ने फीता काटकर एस० स्क्याअर कॉन्वेंट स्कूल के न्यू एकेडमिक सत्र 2025-26 का शुभआरम्भ किया तथा संस्था मे चल रही एस० स्क्याअर बैडमिन्टन, टेबिल टैनिस, अचीवर शूटिंग आदि स्पोर्टस एकेडमी के सभी खिलाडियो तथा श्री अजीत राठी, प्रदेश महासचिव, राष्ट्रीय लोकदल, चौ० देवेन्दर् अध्यक्ष, फौर खाफ, चौ० अर्विन्द प्रधान जट मझेडा चौ० पुशपेन्दर चौ० कुवरपाल चौ० देवेन्दर् पपू के डी वर्मा, श्रीमती बोबी, सभासद, संस्था चेयरमेन प्रो० (डॉ०) समय सिंह, पूर्व प्राचार्य आदि के साथ मिलकर अपने बचपन की यादे ताजा की। इस अवसर पर बैडमिन्टन छात्रा दिव्या को 14 तथा तान्शी पाल को 17 से नीचे की पैज कैटिगरी 2024 मे राज्य स्तर की बैडमिन्टन प्रतियोगिता प्रयागराज में सहारनपुर मंडल से प्रतिभाग करके एस० स्क्याअर बैडमिन्टन एकडमी के नाम को गौरवान्वित किया है इस अवसर पर मुख्य अतिथी द्वारा इनको सम्मानित किया तथा संस्था ने अपने सभी राज्य स्तर के बालिका खिलाडियो को परीणाम देने पर 1100 रूपये प्रतिमाह की आर्थीक सहायता भी प्रदान करेगी। कार्यक्रम ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ अंत में प्रोफेसर डॉक्टर समय सिंह ने सभी अतिथियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया उल्लेखनीय है कि प्रोफेसर डॉक्टर समय सिंह शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी माने जाते हैं और पूरे उत्तर प्रदेश में इनके बड़ी संख्या में शिष्य उच्च पदों पर कार्यरत हैं प्रोफेसर डॉक्टर समय सिंह ने कभी भी शिक्षा को बिजनेस नहीं बनाया समाज की सेवा बनाया है यही कारण है कि पूरे उत्तर प्रदेश में प्रोफेसर डॉक्टर समय सिंह का बेहद सम्मान किया जाता है प्रोफेसर डॉक्टर समय सिंह का मानना है कि शिक्षा को कभी भी व्यवसाय नहीं बनना चाहिए बल्कि शिक्षा को समाज की सेवा और राष्ट्र की सेवा में मानकर चलना चाहिए तभी देश का विकास संभव हो सकेगा उल्लेखनीय है कि प्रोफेसर डॉक्टर समय सिंह सच्चाई के मार्ग पर चलते हुए लगातार शिक्षा के क्षेत्र में जमीनी संघर्ष कर रहे हैं और उन्हें सफलता भी हासिल हो रही है


