डीएम उमेश मिश्रा के नेतृत्व में श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर में
1 min read
डीएम उमेश मिश्रा के नेतृत्व में श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर में मॉक ड्रिल: दिया हिफाज़त का पैगाम ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, मुजफ्फरनगर 7 मई दैनिक सूरज केसरी समाचार पत्र की विशेष कवरेज के अनुसार गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार आज मुजफ्फरनगर के लोकप्रिय जिलाधिकारी आई ए एस श्री उमेश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में मुजफ्फरनगर जनपद की प्रमुख शिक्षा स्थली श्री राम कॉलेज परिसर में हुए मॉक ड्रिल का आयोजन करके जनपद मुजफ्फरनगर के आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास करते हुए आपात स्थिति में कैसे अपना बचाव किया जाए इसके प्रति भी जबरदस्त जागरूक किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की मौजूदगी रही एवं जनपद पुलिस के बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और अधिकारीगण मौजूद रहे यहां पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेंद्र कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण प्रजापत एवं पुलिस अधीक्षक देहात श्री आदित्य बंसल और नगर मजिस्ट्रेट श्री विकास कश्यप एवं सीओ सिटी राजू कुमार साव और जनपद के वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे यहां पर श्री राम कॉलेज के अध्यक्ष डॉक्टर एस सी कुलश्रेष्ठ और प्रधानाचार्य श्रीमती प्रेरणा मित्तल सहित सभी एम प्रवक्ता और टीचर्स और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे सुरक्षा बलों के अधिकारी भी और सुरक्षा कर्मी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे इस मॉक ड्रिल को देखने और सहभागिता करने हेतु मुजफ्फरनगर जनपद की आम जनता भी बड़ी संख्या में मौजूद रही कुल मिलाकर श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर में जनपद मुजफ्फरनगर के लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में मॉक ड्रिल का ऐतिहासिक आयोजन सफलतापूर्वक और ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हो गया मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर में हुए मॉक ड्रिल को लेकर डीएम उमेश मिश्रा ने जनपद के पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग भी की थी
सभी को ग्राम पंचायतों तक में मॉक ड्रिल कराने के दिए आदेश दिए गए थे
वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह व एडीएम फाइनेंस गजेंद्र सिंह मौजूद रहे थे
मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर जनपद के लोकप्रिय डीएम उमेश मिश्रा ने कचहरी स्थित कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण भी
किया था और
व्यवस्थाओं की ली जानकारी
ली थी दैनिक सूरज केसरी समाचार पत्र की विशेष कवरेज के अनुसार
एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह व एडीएम फाइनेंस गजेंद्र कुमार भी रहे साथ में मौजूद रहे
*मिली जानकारी के अनुसार कल यानी मॉक ड्रिल की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी, अपरजिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित किये जाने वाली मॉक ड्रिल के समन्ध में जिलास्तरीय अधिकारीगण के साथ गोष्ठी का आयोजन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये थे जिसके परिणाम स्वरूप आज हुए मॉक ड्रिल कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफलता मिली
मॉक ड्रिल की पूर्व संध्या पर आयोजित बैठक में
मुजफ्फरनगर में हवाई हमलों तथा किसी भी आपात स्थिति में आमलोगों, सुरक्षा बलों, और अन्य संबंधित एजेंसियों को आपात स्थिति के लिए तैयार करने हेतु आयोजित की जाने वाली मॉक ड्रिल के सम्बन्ध में जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल द्वारा जिला सभागार में सभी विभागों के जिलास्तरीय अधिकारीगण के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया था दैनिक सूरज केसरी समाचार पत्र की विशेष कवरेज के अनुसार
गोष्ठी के दौरान लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा द्वारा उपस्थित जिलास्तरीय अधिकारीगण को निर्देशित किया गया था कि सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित करें तथा लोगों को सिविल डिफेंस के विषय में जागरूक करें इसके साथ ही आम नागरिकों को बतायें कि हवाई हमले/आपात स्थिति में उन्हें क्या करना चाहिए जैसे- कहाँ छिपना है, कैसे सुरक्षित रहना है, और किससे संपर्क करना है। दैनिक सूरज केसरी समाचार पत्र की विशेष कवरेज के अनुसार
इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी आपात स्थिति में आम लोग और सुरक्षा एजेंसिया कितनी जल्दी और प्रभावी रूप से प्रतिक्रिया दे सकती हैं तथा सुरक्षा उपाय, सायरन, शरण स्थल और निकासी योजनाएं आदि कितनी प्रभावी हैं। इसके साथ ही मॉक ड्रिल का उद्देश्य अभ्यास के दौरान सामने आयी कमियों व समस्याओं को दूर कर उन्हे सुधारना भी है। उपरोक्त बैठक में जो निर्णय लिए गए थे उसी के परिणाम स्वरूप आज लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा के कुशल नेतृत्व में श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर में संपन्न हुए मॉक ड्रिल को ऐतिहासिक सफलता प्राप्त हुई और आम जनता को भी जागरूक किया गया


