थाना खालापार पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो की
1 min read
*थाना खालापार पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले 03 शातिर अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार।*
*गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 22 किग्रा0 गांजा (अनुमानित कीमत 3,00,000/-), 01 इलैक्ट्रानिक कांटा, 02 कार व 03 मोबाईल फोन बरामद।*
मुजफ्फरनगर 8 मई प्राप्त समाचार के अनुसार
जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनाराण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजू कुमार साव व प्रभारी निरीक्षक खालापार श्री महावीर सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 07.05.2025 को थाना खालापार पुलिस द्वारा दौराने पुलिस चैकिंग 03 शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण को बहलना पुल के नीचे शामली बाईपास रोड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 22 किग्रा0 गांजा, 01 इलैक्ट्रानिक कांटा, 02 कार व 03 मोबाईल फोन बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खालापार पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 07.05.2025 को थाना खालापार पुलिस शामली रोड बने फ्लाई ओवर के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रहे थे चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को 02 गाडी आते हुई दिखाई दी। पुलिस टीम को चैकिंग करता देख गाडी सवार व्यक्तियों द्वारा गाडियो को फ्लाई ओवर के नीचे रोक लिया तथा बापस मुडकर भागने का प्रयास किया जिन्हे पुलिस टीम द्वारा एक बारगी दबिश देकर मौके पर घेर घोटकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 22 किग्रा0 गांजा, 01 इलैक्ट्रानिक कांटा, 02 कार व 03 मोबाईल फोन बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खालापार पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 86/2025 धारा 8/20/37/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। थाना खालापार पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* मनोज पुत्र मांगेराम निवासी खेडी पट्टी थाना बाबरी हाल निवासी 44 हरिओम अपार्टमेन्ट दोरली थाना पल्लवपुरम जनपद मेरठ।
*2.* ललित पुत्र राजेन्द्र निवासी डांगरोल, थाना कांधला जनपद शामली।
*3.* मनोज पुत्र सूबे सिंह निवासी बधेऊकन्नु खेडा थाना कांधला जनपद शामली।
*बरामदगी का विवरण-*
✅ 22 किलोग्राम अवैध गांजा।
✅ 01 एमजी हैक्टर कार नम्बर यूपी 15 डीबी 9003
✅ 01 मारूती स्विफ्ट कार नम्बर एचआर 26 बीएफ 3601
✅ 01 इलैक्ट्रानिक कांटा
✅ 03 मोबाईल फोन
*पूछताछ का विवरण-* प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान अभियुक्त मनोज पुत्र मांगेराम उपरोक्त द्वारा बताया गया कि हम तीनो दोस्त है तथा गांजा बेचने का काम करते है। आज में, गांजा लेकर ललित व मनोज को देने आया था। जिसे ये दोनो आगे विभिन्न स्थानों पर ऊँचे दामों पर बेच देते है जिससे हम तीनों अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते हैं।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* उ0नि0 श्री विकास सिंघल थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 श्री लोकेश कुमार गौतम थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।
*3.* है0का0 70 शिवओम भाटी थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।
*4.* है0का0 591 अनिल कुमार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।
*5.* है0का0 398 मौ0 वकार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।
*6.* है0का0 633 निखिल कुमार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।
*7.* है0का0 591 राहुल कुमार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।
*8.* है0का0 484 मनोज कुमार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।
*9.* का0 1365 यश कुमार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।
*10.* का0 730 गवेन्द्र सिंह थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।
*नोट-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार द्वारा अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 5000/- रूपये नगद पुरूस्कार से पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।


