नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 5, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

DM लखनऊ विशाख G की राजधानी लखनऊ को

1 min read

DM लखनऊ विशाख G की राजधानी लखनऊ को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत उनके द्वारा अर्जुनगंज एवं टेढी़पुलिया चौराहे का औचक निरीक्षण।

 

*आज के अभियान मे कुल 36 व्यक्तियों/बच्चों/महिलाओं को रेस्क्यू किया गया और 03 वृद्धजनों को वृद्धाश्रम में कराया गया आवासित ।*

 

*भिक्षावृत्ति को प्रोत्साहित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत सुशांत गोल्फ सिटी व गुडम्बा थाना में एफआईआर दर्ज*

 

*14 मई, 2025 लखनऊ।*

जनपद लखनऊ को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त कराने के उद्देश्य से गठित की गई टीमों द्वारा किए जा रहे कार्यों के सत्यापन के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री विशाख जी. द्वारा अर्जुनगंज और टेढ़ी पुलिया चौराहे का निरीक्षण किया गया।

 

जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए शहर के 19 मुख्य चौराहों हजरतगंज, सिकंदरबाग, बर्लिंग्टन चौराहा, हुसैनगंज, चारबाग, अवध चौराहा, आलमबाग, फीनिक्स माल, इन्दिरागांधी प्रातिष्ठान/पॉलीटेक्निक, अलीगंज/कपूरथला, इन्जीनियरिंग कॉलेज/टेढ़ीपुलिया चौराहा, अर्जुनगंज, तेलीबाग, भूतनाथ, लालबत्ती, बंदरियाबाग पर AHTU, नगर निगम, प्रोबेशन कार्यालय की संयुक्त टीम लगाकर सिग्नल्स पर भिक्षावृत्ति करने वालों की सतत् निगरानी करते हुए उनकी काउंसलिंग करके उनको समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे है।

 

जिलाधिकारी द्वारा अर्जुनगंज चौराहे पर पहुंच कर निगरानी कर रही टीम के साथ संवाद किया गया। टीम द्वारा बताया गया कि इस चौराहे पर एक महिला अपने बच्चे के साथ भिक्षावृत्ति करते मिले थी। जिसको रेस्क्यू किया गया है। जो अपने को रायबरेली जनपद का निवासी बता रही है। टीम द्वारा बताया गया कि महिला से पुछताछ में ज्ञात हुआ कि एक व्यक्ति द्वारा 5-6 महिलाओं को अर्जुनगंज चौराहे पर भिक्षावृत्ति करने के लिए छोड़ दिया जाता है और शाम को वह व्यक्ति इनको वापस ले जाता है। जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए की महिला और बच्चे को रेस्क्यू वैन के द्वारा लोकबन्धु हॉस्पिटल पहुंचाया जाए, जहां उनका और बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण और बच्चे का टीकाकरण कराते हुए जनपद रायबरेली के जिला प्रोबेशन अधिकारी से समन्वय करते हुए महिला को उसके निवास स्थान पहुंचा कर उनको सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाते हुए मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया जाए। साथ ही निर्देश दिया की जो व्यक्ति महिलाओं को छोड़ने आता है उसके विरुद्ध जिला प्रोबेशन अधिकारी लखनऊ द्वारा ही तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया जाए। जिसके क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा संरक्षण अधिकारी के माध्यम से संबंधित प्रकरण में थाना-सुशान्त गोल्फ सिटी, जिला-लखनऊ में एफ0आई0आर0 दर्ज कराया गया एवं टीम द्वारा 34 महिलाओं, बच्चों/व्यक्तियों को रेस्क्यू किया गया तथा उनका मेडिकल व काउन्सलिंग की प्रक्रिया प्रारम्भ करते हुए नाबालिक बच्चों को सी0डब्लू0सी0, लखनऊ के माध्यम से पुर्नवासन की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। उक्त के साथ ही इस प्रकार की गतिविधियों मे संलिप्त व प्रोत्साहित करने वाले व्यक्तियों की पहचान करते हुए नियमसंगत कार्यवाही करने हेतु अर्जुनगंज चौराहे और आस पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के निर्देश थाना प्रभारी सुशांत गोल्फ सिटी को दिए गए।

 

इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा टेढ़ी पुलिया चौराहे का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निगरानी टीम के द्वारा बताया गया कि इस चौराहे पर 01 बच्चे को भिक्षावृत्ति करते हुए पाया गया जिन्हें रेस्क्यू कर CWC के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए व साथ ही सुसंगत धाराओं में थाना गुडंबा में FIR दर्ज कराई गईं। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए की उप जिलाधिकारी बीकेटी व थानाध्यक्ष द्वारा चौराहे के निकट स्थित बस्ती व ग्राम माती तहसील बीकेटी का विजिट करके सर्वे किया जाए और उनको शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाते हुए उनको मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया जाए। निरीक्षण के दौरान चौराहे स्थित रोटरी पर एक निराश्रित वृद्धजन भिक्षावृत्ति करते पाए गए, जिनको जिलाधिकारी द्वारा रेस्क्यू वैन के माध्यम से ओल्ड एज होम भिजवाया गया।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया की सभी टीमें अपने-अपने प्वाइंटों और उनके आस पास के क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहे। साथ ही लोकल थानों से समन्वय करते हुए अन्य क्षेत्रों जहां पर भिक्षावृत्ति की जानकारी प्राप्त हो रही है वहां पर भी निगरानी करना सुनिश्चित किया जाए। टीम अन्य क्षेत्र के चौराहों को रैंडमली चिन्हित करते हुए औचक निगरानी करते हुए बाल भिक्षावृत्ति पर अंकुश लगाए। उक्त के साथ ही किसी भी सिग्नल पर भिक्षावृत्ति करते हुए या सामान बेचते हुए बच्चे मिले तो उनको चिन्हित करते हुए उनको ट्रैक किया जाए कि वह कहां से आते है और उनके परिवारों की काउंसलिंग करते हुए उनको सरकारी की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाते हुए उनको समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जाए। आज के अभियान मे कुल 36 व्यक्तियों/बच्चों/महिलाओं को रेस्क्यू किया गया तथा दो विभिन्न थानों यथा- सुशान्त गोल्फ सिटी एवं गुडम्बा में भिक्षावृत्ति कराने वाले के विरूद्ध किशोर न्याय अधिनियम की धारा-76 के अन्तर्गत एफ0आई0आर0 दर्ज कराते हुए नाबालिक बच्चों का मेडिकल कराकर सी0डब्लू0सी0, लखनऊ के माध्यम पुर्नवासन की प्रक्रिया सम्पूर्ण औपचारिकता पूर्ण कराते हुए प्रारम्भ की गयी तथा अभियान के दौरान रेस्क्यू किये गये 03 वृद्धजनों को भी वृद्धाआश्रम में आवासित कराया गया।

 

उक्त निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय जैन, उप जिलाधिकारी सरोजनीनगर डॉ सचिन वर्मा, उपजिलाधिकारी, बी0के0टी0, अपर नगर मजिस्टेªट (सप्तम), जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री विकास सिंह, पिछड़ा कल्याण अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon