नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 5, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

पुरकाजी कंपोजिट विद्यालय में स्मार्ट क्लास देखकर

1 min read

*पुरकाजी कंपोजिट विद्यालय में स्मार्ट क्लास देखकर जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर हुए गदगद*

 

*चेयरमैन जहीर फारुकी की जिलाधिकारी ने जमकर तारीफें की*

 

जनपद मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्रा मंगलवार के दिन दोपहर औचक निरीक्षण करने कस्बा पुरकाजी के कंपोजिट विद्यालय में पहुंच गए जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर ने वहां पर संचालित हो रही स्मार्ट क्लास कक्षाओं का निरीक्षण किया तो सरकारी विद्यालय में प्राइवेट स्कूलों से भी ऊपर लेवल की स्मार्ट क्लास देखकर खुश हुए स्मार्ट क्लास के अंदर नगर पंचायत पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारुकी के द्वारा बोर्ड फंड से स्मार्ट बोर्ड के रूप में 75 इंच की अत्याधुनिक एलईडी स्क्रीन बच्चों की पढ़ाई के लिए उपलब्ध कराई गई है ताकि छात्र छात्राओं को आधुनिक शिक्षा आधुनिक ज्ञान अत्याधुनिक शिक्षा प्रणाली द्वारा दिया जा सके जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर ने स्मार्ट क्लास के अंदर मौजूद शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं से उनके स्तर के सवाल भी किए बच्चों ने संतुष्टिपूर्ण जवाब दिए जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर ने स्मार्ट क्लास में पढ़ा रही शिक्षिकाओं से कहा कि आपको क्लास में प्राइवेट स्कूलों से बहुत ऊपर की सुविधाएं हैं जो पूरे प्रदेश में शायद ही कही सरकारी स्कूल में हो अब आप और अच्छी तरीके से बच्चों को पढ़ाइए उनके भविष्य को संवारने वाली पढ़ाई पढ़ाइए

 

 

जनपद मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा मंगलवार की दोपहर अचानक पुरकाजी के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में पहुंच गए अचानक जिलाधिकारी के पहुंचने पर स्कूल स्टाफ स्तब्ध हो गया जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर ने कंपोजिट विद्यालय में बच्चों को दी जाने वाली शिक्षा और सुविधाओ का निरीक्षण किया तो जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर पुरकाजी के सरकारी विद्यालय की स्थिति देखकर गदगद नजर आए और पुरकाजी चेयरमैन द्वारा बनाई गई स्मार्ट क्लास में जाकर न केवल छात्र-छात्राओं एवं शिक्षिकाओं से सवाल जवाब किया बल्कि स्मार्ट क्लास में बड़ी एलइडी स्क्रीन और फर्नीचर तथा स्कूल की साफ सफाई एवं अन्य सुविधाओं को देखकर स्कूल में अतुल्य योगदान देने वाले पुरकाजी के चेयरमैन जहीर फारूकी की जमकर तारीफ भी की जिलाधिकारी ने बच्चों से पूछा इतनी भी स्क्रीन पर पढ़कर कैसा लग रहा है सभी बच्चों ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है जिलाधिकारी ने निरीक्षण के उपरांत ये भी कहा कि पुरकाजी के इस विद्यालय को हम लोगों को आदर्श विद्यालय के रूप में स्थापित करके अपने अन्य सरकारी विद्यालयों को भी इसी की तर्ज पर सुविधायुक्त बनाना चाहिए और उसमें सुविधाएं देनी चाहिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने पुरकाजी के चेयरमैन जाहिर फारूकी की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि सभी चेयरमैन जाहिर फारूकी की तरह कार्य करेंगे तो हमारे देश के सभी सरकारी स्कूल बहुत अच्छे हो जाएंगे जिलाधिकारी ने कहा कि जो सुविधाएं प्राइवेट स्कूलों में भी देखने को नहीं मिलती हैं वो सुविधाऐं पुरकाजी के सरकारी स्कूल में चेयरमैन जहीर फारुकी द्वारा बोर्ड फंड से उपलब्ध कराई गई हैं जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर ने स्कूल के अंदर छात्र छात्राओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी और करीब 900 बच्चों के एडमिशन सरकारी स्कूल में होने पर प्रधानाध्यापक मुकेश शर्मा की भी प्रशंसा की और उन्हें प्रशस्ति पत्र देने का वादा किया जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर ने स्कूल प्रांगण में मौजूद सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा अपने हाथों से स्कूल प्रांगण में रुद्राक्ष का पौधा लगाया स्कूल में सुविधाओं ने काम पर एक सुर में प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षकाओं ने इसका श्रेय जहीर फारुकी को देने की बात कही जिलाधिकारी ने चेयरमैन की पीठ थपथपाई गौरतलब हो कि नगर पंचायत पुरकाजी ऐसी पहली नगर पंचायत है जिसने सरकारी स्कूल में स्मार्ट बोर्ड के रूप में 75 इंच की LED सहित अन्य सुविधाऐं देकर सरकारी स्कूल को एकदम प्राइवेट स्कूलों से ऊपर लाकर खड़ा कर दिया है जनपद सहित प्रदेश में और भी नगर पंचायत ओर पालिकाएं हैं लेकिन सबसे अलग हटकर विकास कार्यों को करने के लिए पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारुकी जाने जाते हैं जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के निरीक्षण के दौरान स्कूल प्रांगण में चेयरमैन जहीर फारुकी , नदीम अहमद सभासद, सद्दाम फरीदी, आदिल फरीदी, साजिद, कमल आदि लोग मौजूद रहे उल्लेखनीय है कि वर्तमान में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महामंत्री श्री जहीर फारूकी एडवोकेट लगातार दूसरी बार नगर पंचायत पुरकाजी के अध्यक्ष हैं और एक से बढ़कर एक विकास कार्य कर रहे हैं उन्होंने अपनी कई बीघा भूमि भी जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर श्री उमेश कुमार मिश्रा को सौंपी है ताकि इस भूमि पर रचनात्मक कार्य संपन्न हो सकते हैं यह बहुत बड़ी बात है अन्यथा लोग तो एक इंच भूमि के लिए भी मार काट पर उतारू हो जाते हैं परंतु नगर पंचायत पुरकाजी के अध्यक्ष श्री जहीर फारूकी एडवोकेट ने जिलाधिकारी महोदय को कई बीघा भूमि दे दी है इसके कागजात भी जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा को श्री जहीर फारूकी एडवोकेट द्वारा दिए गए हैं इतना ही नहीं चेयरमैन पुरकाजी श्री जहीर फारूकी एडवोकेट पुरकाजी क्षेत्र में एक से बढ़कर एक विकास कार्य किए हैं प्रथम स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में अपने प्राणों की होती देने वाले शहीदों के लिए पुरकाजी के सूली वाला बाग का सौंदर्य करण भी कराया जिसकी प्रशंसा पूरे देश ने की है इसके अलावा चेयरमैन पुरकाजी श्री जहीर फारूकी एडवोकेट प्रतिवर्ष कांवड महोत्सव के दौरान इतना जबरदस्त अरेंजमेंट करते हैं जिसकी प्रशंसा वहां से गुजरने वाले पुरकाजी से गुजरने वाले करोड़ों कावड़ियों शिव भक्तों द्वारा पूरे देश में की जाती है और जिला प्रशासन भी दिल खोलकर चेयरमैन श्री जहीर फारूकी एडवोकेट की करता है कुल मिलाकर गरीबों मजलूम और कमजोर वर्गों को न्याय की लगातार लड़ाई लड़ने वाले सर्वाधिक लोकप्रिय चेयरमैन श्री जहीर फारूकी एडवोकेट के कार्यों की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है आज मुजफ्फरनगर जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने पुरकाजी का भ्रमण किया जहां पर उन्होंने कंपोजिट स्कूल भी देखा और देखते ही रह गए और लगातार नगर पंचायत पुरकाजी के अध्यक्ष श्री जहीर फारूकी एडवोकेट के परिश्रम और जागरूकता की दिल खोलकर प्रशंसा करते हुए दिखाई दिए

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon