नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

नई मंडी पुलिस ने कत्ल की वारदात का खुलासा कर कातिलों को किया गिरफ्तार

1 min read

नई मंडी पुलिस ने कत्ल की वारदात का खुलासा कर कातिलों को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर 11 जून प्राप्त समाचार के अनुसार थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार।

गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से पीली धातु के आभूषण(मृतक के), 01 स्कूटी नम्बर यूपी 12 एएस 6869, 05 हजार रूपये नगद व घटना में प्रयुक्त 01 टाटा पंच नम्बर यूपी 12 बीएक्स 7341 बरामद।

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय “मेरठ जोन मेरठ” एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय “सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर” के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी एवं थाना प्रभारी थाना नई मण्डी, के नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 10.062025 को वादी श्री अभिषेक मित्तल उर्फ आसू पुत्र श्री नवीन मित्तल निवासी भरतिया कालोनी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना नई मण्डी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि मेरे पिता श्री नवीन मित्तल दिनांक 09.06.2025 की शाम समय करीब 20ः30 बजे से अपने घर से नमन जिंदल उर्फ रोहन पुत्र स्व0 अनुज निवासी गांधीनगर नई मण्डी, मुजफ्फरनगर की दुकान पर अपने उधारी के पैसे मांगने गये थे उसके बाद से न तो वह घर आये है और न ही उनसे सम्पर्क हो रहा है। जब प्रार्थी नमन की दुकान पर गया तो वहां नमन का साथी आतिश पुत्र रवि निवासी गांधीनगर थाना नई मण्डी भी मिला जब मैने उनसे अपने पिता के बारे में पूछा तो उन्होने कहा कि तेरे बाप को हमने खत्म कर दिया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा गम्भीर धाराओं में मु0अ0सं0 287/25 धारा 140(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना नई मण्डी पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्तगण 1. नमन जिंदल व अभियुक्त 2. आतिश उपरोक्त को जौली रोड़ पर कूकड़ी पुलिया से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से पीली धातु के आभूषण, 01 स्कूटी नम्बर यूपी 12 एएस 6869, 05 हजार रूपये नगद व घटना में प्रयुक्त 01 टाटा पंच नम्बर यूपी 12 बीएक्स 7341 बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस टीम द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-

1.नमन जिंदल उर्फ रोहन पुत्र अनुज जिंदल निवासी गांधी नगर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 25 वर्ष।

2. आतिश पुत्र रवि निवासी गांधी नगर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 22 वर्ष।

बरामदगी का विवरण-

01 चैन पीली धातु। (मृतक की)

01 अंगूठी पीली धातु।(मृतक की)

01 स्कूटी नम्बर यू0पी 12 एएस 6869 (मृतक की)

05 हजार रूपये नगद।(मृतक की)

घटना मे प्रयुक्त 01 टाटा पंच कार नम्बर यू0पी0 12 बीएक्स 7341।

पंजीकृत अभियोग का विवरण-

1. मु0अ0सं0 287/25 धारा 140(3)/103(1)/238/317(2)/309)4)/3(5) बीएनएस थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

पूछताछ का विवरण-पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त नमन उपरोक्त द्वारा बताया गया कि वह मृतक नवीन मित्तल से अपनी दुकान के लिए सामान उधार लेता रहता था तथा कुछ पैसे और उधार लिये थे जिसके कारण उसके उपर मृतक के काफी पैस उधार हो गये थे। नवीन मित्तल द्वारा उसके ऊपर अपने पैसो का तकादा किया जा रहा था। दिनांक 09.06.25 को नवीन मित्तल मेरी दुकान पर अपने पैसों का तकादा करने के लिए आये थे तो मैंने अपने साथी आतिश के साथ योजना बनाकर नवीन मित्तल को अपनी टाटा पंच गाडी में बैठाकर भोपा की तरफ ले गये तथा शराब पिलाई। नवीन मित्तल को शराब का ज्यादा नशा होने पर हमने गाडी की सीट बैल्ट से नवीन मित्तल का गला घोटकर हत्या कर दी थी जिसके बाद शव को हमने भोपा गंगनहर मे डाल दिया तथा मृतक की चैन, अंगूठी, पैसे व स्कूटी आदि को लेकर चले गये थें।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1.प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश चन्द थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

2.उ0नि0 श्री संजय सिंह थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

3. उ0नि0 श्री अनिल कुमार तोमर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

4.उ0नि0 श्री मोहित सिंह थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

5. उ0नि0 श्री राजकुमार बालियान थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

6. है0का0 318 सुशील कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

7.है0का0 307 विकास थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

8.का0 1981 कुलदीप थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

9.का0 2129 राजेश थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

10.का0 2067 लोकेन्द्र थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon